Malaika Arora Love Life: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा कभी अपनी लव-लाइफ तो कभी अपनी फिटनेस के चलते हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर से ब्रेकअप होने के बाद मलाइका अरोड़ा को लेकर चारोंओर ऐसी खबरें फैल रही है कि उन्हें अब नया प्यार मिल गया है। बताया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी उम्र से लगभग 19 साल छोटे हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं। मलाइका और हर्ष की साथ में कई पिक्स इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं कौन है मलाइका अरोड़ा का नया बॉयफ्रेंड...
मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से साल 1998 में शादी की थी। शादी के 18 साल बाद मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से अलग होने के फैसला किया। 2016 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की और 2017 में इनका तलाक हो गया।
अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा की लाइफ में अर्जुन कपूर ने एंट्री ली। दोनों ने काफी लंबे समय तक मीडिया से अपने रिश्ते को छुपाए रखा। इसके बाद दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक भी किया।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कई सालों तक एक सीरियस रिलेशनशिप में रहे। दोनों की लेकर कई बार ऐसी खबरें आती थी कि ये कपल शादी कर सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा को एक बार फिर इश्क हो गया है। कहा जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं।
हाल ही में मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। अलग-अलग चलने के बावजूद दोनों पार्किंग एरिया में फिर मिले, जहां मलाइका पहले अपनी कार में बैठीं। कुछ ही देर बाद हर्ष भी उसी गाड़ी में बैठते दिखे, जिससे डेटिंग की अफवाहें और फैलने लगीं।
मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता के ऐज गैप की बात की करें तो इनके बीच 19 साल का फासला है। हर्ष मेहता, मलाइका अरोड़ा से 19 साल छोटे हैं। 33 साल के हर्ष एक डायमंड मर्चेंट हैं।