बॉक्स ऑफिस

Tere Ishk Mein Box Office Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर आने वाला है तूफान, धड़ल्ले से बिक रही है टिकट

Tere Ishk Mein Advance Booking: बॉलीवुड और साउथ के स्टार एक्टर धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' को देखने के लिए लोग बेकरार है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। अब तक जो आंकड़े सामने आए हैं उसे देखकर मेकर्स गदगद हो गए हैं।

Image

pic credit- tere ishk mein poster

Tere Ishk Mein Advance Booking: बॉलीवुड और साउथ के स्टार एक्टर धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे नॉर्थ से लेकर साउथ बेल्ट तक के लोगों को प्यार दिया। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लोग ये दावा कर रहे हैं कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई। अब तक जो आंकड़े सामने आए हैं उसे देखकर मेकर्स सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं।

तेरे इश्क में की एडवांस बुकिंग शुरू

स्टार एक्टर धनुष और पॉपुलर एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में 28 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है और एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। अभी तीन दिन बाकी हैं, लेकिन फिल्म की बुकिंग में अच्छी-खासी तेजी दिख रही है। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक पूरे देश में 34,104 टिकट बिक चुके हैं। हिंदी वर्जन के लिए 33,858 और तमिल वर्जन के लिए 246 टिकट बिके। ब्लॉक सीट्स मिलाकर अभी तक 2.23 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इन आंकड़ों से ये साफ हो गया है कि फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने वाली है। धनुष और कृति पहली बार साथ नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेताब हैं।

सेंसर बोर्ड ने पास की फिल्म

बताते चलें कि धनुष और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दे दिया है और कोई भी सीन काटने की जरूरत नहीं पड़ी। सिर्फ एक डायलॉग में एक शब्द बदला गया, बाकी मूवी में कोई कट लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। फिल्म की लंबाई 2 घंटे 49 मिनट है। -सीरीज और कलर येलो प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी ये फिल्म हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखी है। 'तेरे इश्क में' के निर्देशक आनंद एल. राय हैं। वो 'रांझणा' और 'अतरंगी रे' जैसी फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म तेरे इश्क में की शुरुआत कैसी होती है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article