बॉक्स ऑफिस

Border 2 Worldwide Box Office Collection: 500 करोड़ी होने से चंद कदम दूर है 'बॉर्डर 2', अब तक हुआ इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 4, 2026, 12:42 PM IST

Border 2 Box Office Collection Day 12: सनी देओल (Sunny Deol), अहान शेट्टी (Ahan Shetty) और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) ने इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई कर के धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म का कलेक्शन कितना हो गया है।

Image

Image Source: Border 2 Movie

Border 2 Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol), अहान शेट्टी (Ahan Shetty) और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर रोज नए रिकॉर्ड बना री है। फिल्म बॉर्डर 2 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए 12 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी गदर काट रही है। अभी हाल ही में सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। अब फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं।

Border 2 bts photos

Image Source: Border 2 Movie

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 एक बार फिर से अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म बॉर्डर 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 अब तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 411 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कमाई के आंकड़ों ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित हैं, असल आंकड़ें अभी सामने आने बाकी हैं।

Border 2 bts photos

Image Source: Border 2 Movie

500 करोड़ी होने की तरफ बढ़ी 'बॉर्डर 2'

डायरेक्टर अनुराग सिंह (Anurag Singh) के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर 2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म की कमाई को देखने के बाद माना जा रहा है कि फिल्म बॉर्डर 2 जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लेगी। इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), मोना सिंह (Mona Singh), सोनम बजवा (Sonam Bajwa), आन्या सिंह (Anya Singh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) का अहम रोल है। सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article