बॉक्स ऑफिस

Stree 2 Box office Collection Day 6: श्रद्धा-राजकुमार की हॉरर कॉमेडी ने तोड़ा ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' का रिकॉर्ड, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले

Stree 2 Box office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' को मात दे दी है। यहां देखिए 'स्त्री 2' का टोटल कलेक्शन...

Image

Stree 2 vs Fighter

Stree 2 Box office Collection Day 6: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों हालिया रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ लीड रोल में एक बार फिर राजकुमार राव दिखाई दे रहे हैं। फिल्म को ऑडियंस की ओर से भरपूर प्यार मिल रहा है। 'स्त्री 2' (Stree 2) को फिल्म क्रिटिक्स ने भी शानदार रिव्यू दिए हैं। यही वजह है कि 'स्त्री 2' का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म 'स्त्री 2' ने इस साल के शुरुआत में रिलीज हुई ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एरियल एक्शन मूवी 'फाइटर' के लाइफटाइम बिजनेस को पछाड़ दिया है। आइए देखें 'स्त्री 2' ने मंगलवार के दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' का लाइफटाइम बिजनेस घरेलू बॉक्स ऑफिस पर केवल 237 करोड़ रुपये था। वहीं दूसरी ओर Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' ने छठे दिन यानी पहले मंगलवार को लगभग 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म दूसरा वीकेंड आते-आते 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है। 6 दिनों के अंदर 'स्त्री 2' ने अब 254.55 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म ने केवल 6 दिनों के अंदर ही 'फाइटर' को धूल चटा दी है।

इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया है। इन दोनों के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी अपने-अपने रोल में कमाल दिखे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और वरुण धवन का भी धांसू कैमियो है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article