बॉक्स ऑफिस

'Son of Sardaar 2' Box Office collection day 14: अजय देवगन की फिल्म से निर्माताओं को हुआ तगड़ा नुकसान, कमाए इतने करोड़

'Son of Sardaar 2' Box Office Collection Day 14: अजय देवगन (Ajay Devgn) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) की निराशाजनक कमाई देखकर निर्माताओं को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। आइए देखें 'सन ऑफ सरदार 2' कितने करोड़ रुपये कमा पाई है।

Image

Pic Credit: IMDb

'Son of Sardaar 2' Box Office Collection Day 14: विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) की कमाई हर गुजरते दिन के साथ निर्माताओं के चिंता बढ़ रही है। इस मूवी में अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ मेकर्स ने मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) को कास्ट किया। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीतने में सफल तो रही लेकिन 'सन ऑफ सरदार 2' ऑडियंस को इम्प्रेस नहीं कर पाई है। आइए देखें यह मूवी 14 दिनों कितने करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है।

50 करोड़ी होने से चूक सकती है 'सन ऑफ सरदार 2'

अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' ने दूसरे शुक्रवार को 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे। शनिवार को 4 करोड़ रुपये और रविवार के दिन 3.75 करोड़ रुपये कमाने सफल रही थी। वीक डेज में यह मूवी हर दिन 1.3 करोड़ रुपये कमा रही है। 14 दिनों के बाद यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। फिल्म की कमाई 45.16 रही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) को बनाने में 150 करोड़ रुपये खर्च किए थे। 14 अगस्त के दिन ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' रिलीज हो गई है। इसके साथ ही रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने भी दस्तक दी है। ऐसे में इन दोनों फिल्मों के रिलीज होने के बाद 'सन ऑफ सरदार 2' की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article