बॉक्स ऑफिस

Shaitaan Box Office Collection: 200 करोड़ी होने में कुछ कदम दूर है Ajay Devgn की फिल्म, देखें पूरी कमाई

Ajay Devgn's Shaitaan Box Office Day 16: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन की हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' (Shaitaan) 16 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में लगी हुई है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर लेगी।

Image

Ajay Devg's Shaitaan Box Office

Shaitaan Box Office Day 16: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और साउथ सुपरस्टार आर माधवन (R Madhavan) की फिल्म 'शैतान' (Shaitaan) को ऑडियंस की ओर से खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए लगभग 16 दिन हो गए हैं और यह अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म धीरे-धीरे अब 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें अजय देवगन और आर माधवन स्टारर ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

शुरुआती अनुमानों के मुताबिक अजय देवगन स्टारर 'शैतान' ने 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.3 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार को फिल्म ने 20.77% की हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। फिल्म ने 16 दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर अब तक 120 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। रविवार के दिन फिल्म और भी तगड़ी कमाई कर सकती है।

अजय देवगन और आर माधवन स्टारर 'शैतान' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 210 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म को कुमार मंगत ने प्रोड्यूस किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को निर्माताओं ने 80 से 85 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया गया है। फिल्म में ज्योतिका और जानकी बोदिवाला भी अहम भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 80 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके सॅटॅलाइट राइट्स 30 करोड़ रुपये में बिके हैं

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article