Shaitaan Box Office Collection: अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन (R. Madhvan) की फिल्म 'शैतान' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो गए है। फिल्म का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। 14 दिन बाद भी फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। अजय और आर माधवन के साथ जानवी बोडीवाला और ज्योतिका मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म जल्द 150 करोड़ की कमाई कर लेगी। आइए जातने हैं फिल्म ने 14वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया।
लंबे समय बाद किसी हॉरर थ्रिलर फिल्म को दमदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने कुल मिलाकर 112 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 2.50 करोड़ की कमाई की है। मेकर्स को उम्मीद हैं कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा।
जानें शैतान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शैतान ने ओपनिंग डे पर 14. 50 करोड़ की बंपर कमाई की थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 79. 75 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में फिल्म की शुरुआत धीमी रही। फिल्म ने 13वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 2.75 करोड़ कमाए थे। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म करोड़ में कमाई कर रही है। शैतान गुजराती फिल्म वश का हिंदी रीमेक है। वश को ज्यादातर लोगों ने नहीं देखा था। इस वजह से फिल्म की कहानी दर्शकों को नई लग रही है। शैतान बॉक्स ऑफिस पर 8 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म की की कहानी एक बाप की बेटी को काले जादू से बचाने पर आधारित है।
शैतान दे रही है योद्धा को कड़ी टक्कर
'शैतान' बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा को कड़ी टक्कर दे रही है। कमाई के मामले में शैतान योद्धा से काफी आगे है। सिर्फ योद्धा ही नहीं अदा शर्मा की बस्तर: द नक्सल स्टोरी भी काफी पीछे है।
