साउथ मूवीज

डायरेक्टर लोकेश कनगराज बतौर एक्टर करेंगे डेब्यू, श्रुति हासन संग दिखेगी रोमांटिक केमिस्ट्री

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 22, 2024, 09:34 AM IST

डायरेक्टर लोकेश कनगराज बतौर एक्टर डेब्यू करने वाले हैं। निर्देशक को नए अंदाज में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। लोकेश ने कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। डायरेक्टर श्रुति हासन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। लोकेश और श्रुति म्यूजिक वीडियो Inimel में नजर आएंगे। गाने का पहला पोस्टर सामने आ गया है।

Image

Lokesh Kanagaraj and Shruti Haasan (credit pic: Instagram)

साउथ निर्देशक लोकेश कनगराज ने कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। निर्देशक जल्द साउथ इंडस्ट्री में बतौर एक्टर डेब्यू करने वाले हैं। निर्देशक श्रुति हासन के साथ म्यूजिक वीडियो Inimel में नजर आएंगे। Inimel कोई फिल्म नहीं है ये एक म्यूजिक वीडियो है जिसमें वो श्रुति के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। लोकेश और श्रुति के म्यूजिक वीडियो का पहला पोस्टर सामने आ गया है। लिओ और विक्रम फेम डायरेक्टर ने इस म्यूजिक वीडियो शेयर किया है। एक हफ्ते पहले श्रुति ने सॉन्ग का छोटी सी झलक इंस्टाग्राम पर दिखाई थी।

म्यूजिक वीडियो में लोकेश बतौर एक्टर डेब्यू करेंगे। वहीं, कमल हासन इस वीडियो को प्रोड्यूस करेंगे। गाने को श्रुति हासन ने कंपोज किया है। श्रुति और लोकेश नए अंदाज में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। फैंस इस गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

देखें Inimel का पोस्टर

पोस्टर में श्रुति और लोकेश वीडियो गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। 25 मार्च को ये गाना ऑनएयर होगा। आज यानी 22 मार्च को शाम 6:30 बजे गाने का टीजर शेयर होगा। श्रुति और लोकेश गाने में एक-दूसरे की लवर की भूमिका में है। दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं। श्रुति प्रभास के साथ Salaar Part 1: Ceasefire में नजर आई थी। श्रुति और प्रभास की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया था। श्रुति ने अपने इंस्टाग्राम लाइव पर बताया था कि वो दो फिल्मों में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने कहा था मेरी ये दोनों फिल्में जल्द रिलीज होगी।

इन फिल्मों में नजर आएंगी श्रुति हासन

एक्ट्रेस अदिवि शेष के साथ Dacoit में नजर आएंगी। फिल्म को हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। एक्ट्रेस इस फिल्म में अनोखे अंदाज में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिलिप जॉन की चेन्नई स्टोरी में दिखाई देंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article