बॉक्स ऑफिस

Raja Shivaji Box Office Collection: 7वें दिन भी कायम है 'राजा शिवाजी' का जलवा, मचा दिया धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated May 8, 2026, 07:37 AM IST

Raja Shivaji Box Office Collection Day 7: एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की लीड रोल वाली फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 7 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने 7वें दिन...

Image

'राजा शिवाजी' ने 7वें दिन किया इतना कलेक्शन (Raja Shivaji Movie)

Raja Shivaji Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) ने रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। इन सब के बीच फिल्म राजा शिवाजी की कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म राजा शिवाजी को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म राजा शिवाजी ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं। (ये भी पढ़ें: Raja Shivaji Movie Review: 'राजा शिवाजी' बन छाए रितेश, सलमान के कैमियो ने लूटी महफिल)

राजा शिवाजी ने 7वें दिन किया इतना कलेक्शन

रितेश देशमुख और संजय दत्त की फिल्म राजा शिवाजी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म राजा शिवाजी की कमाई के आंकड़े है। फिल्म राजा शिवाजी को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं। फिल्म राजा शिवाजी 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन करती नजर आ रही है। Sacnilk की खबर के मुताबिक रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म राजा शिवाजी की कुल कमाई 52.65 करोड़ रुपये हो गए गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म राजा शिवाजी की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है। (ये भी पढ़ें: Raja Shivaji: 2026 के 5वें सबसे सक्सेसफुल एक्टर बने Riteish Deshmukh, देखें लिस्ट)

Raja Shivaji Box Office Collection

'राजा शिवाजी' ने 7वें दिन किया इतना कलेक्शन (Image Source: Raja Shivaji Movie)

फिल्म में नजर आए ये सितारे

रितेश देशमुख ने फिल्म राजा शिवाजी में एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन भी किया है। इस फिल्म में रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री पटवर्धन और संजय दत्त भी लीड रोल में है। रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में सलमान खान ने कैमियो किया है। फिल्म राजा शिवाजी की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article