बॉक्स ऑफिस

Raja Shivaji: 2026 के 5वें सबसे सक्सेसफुल एक्टर बने Riteish Deshmukh, देखें लिस्ट

अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास लिख दिया है। 6 दिनों में 50 करोड़ कमाने वाली इस मराठी फिल्म ने रितेश को 2026 का 5वां सबसे सफल एक्टर बना दिया है।

Image

Raja Shivaji Box Office Day 6

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख की मराठी फिल्म राजा शिवाजी बीते वीकेंड सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाच मचा रखा है। फिल्म राजा शिवाजी ने सिनेमाघरों में 6 दिनों का सफर पूरा कर लिया है और 2026 की बिगेस्ट हिट्स में से एक बनकर उभरी है। इसी के साथ रितेश देशमुख भी साल 2026 के 5वें सबसे सफल एक्टर बन चुके हैं। इस साल कई बॉलीवुड एक्टर्स ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है, जिस लिस्ट में अब रितेश देशमुख का नाम भी जुड़ गया है। लम्बे समय के बाद ही सही लेकिन रितेश देशमुख ने अपने हुनर का लोहा मनवा ही दिया है।

आइए आप 2026 के मोस्ट सक्सेसफुल एक्टर्स से मिलवाते हैं:

फिल्म का नामफिल्म की कमाईएक्टर का नाम
धुरंधर 21100 करोड़ रुपयेरणवीर सिंह
बॉर्डर 2341.7 करोड़ रुपयेसनी, दिलजीत, वरुण, अहान
भूत बंगला138 करोड़ रुपयेअक्षय कुमार
ओ'रोमियो59 करोड़ रुपयेशाहिद कपूर
राजा शिवाजी53.30 करोड़ रुपयेरितेश देशमुख
मर्दानी 353 करोड़ रुपयेरानी मुखर्जी
6 दिनों में 50 करोड़ी हुई मराठी फिल्म Raja Shivaji

अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी महाराष्ट्र के वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है, जिसे बहुत बड़े बजट में बनाया गया है। फिल्म को दर्शकों से कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसके दम पर ये 6 दिनों में 50 करोड़ी हो गई है। फिल्म राजा शिवाजी ने पहले शुक्रवार को 12.40 करोड़ रुपये, शनिवार को 11.50 करोड़ रुपये, रविवार को 13.10 करोड़ रुपये, सोमवार को 6.20 करोड़ रुपये, मंगलवार को 5.40 करोड़ रुपये और बुधवार को 4.70 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ राजा शिवाजी ने अपने खाते में अब तक 53.30 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं।

रितेश देशमुख की राजा शिवाजी में उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ-साथ दोस्त अभिषेक बच्चन और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में हैं। दर्शकों द्वारा इन तीनों के कामों को भी खूब सराहा जा रहा है। फिल्म में सलमान खान सरप्राइज पैकेज की तरह हैं, जिन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के अंगरक्षक का किरदार प्ले किया है और बहुत कम समय के लिए स्क्रीन पर आते हैं। भाईजान का ये कैमियो राजा शिवाजी की हाइलाइट है, जिसे दर्शक खूब एन्जॉय कर रहे हैं। अगर ट्रेड पंडितों की मानें तो राजा शिवाजी जिस तरह से कमाई कर रही है, 100 करोड़ का आंकड़ा ज्यादा दूर नहीं है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article