RAID 2 BOX Office Collection: अजय देवगन की लेटेस्ट फिल्म रेड-2 को रिलीज हुए 35 दिन हो गए हैं, लेकिन ये फिल्म अभी-भी धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। फिल्म ने बीते कुछ दिनों से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी पकड़ बनाई रखी थी, जिस कारण फिल्म की दमदार कमाई हो रही है। अब हाउसफुल-5 के रिलीज से पहले ही फिल्म की कमाई काफी कम हो गई है। आइए जानते हैं कि अजय देवगन की फिल्म ने 35वें दिन कितनी कमाई की है। साथ ही फिल्म का अब तक कितना कलेक्शन हो गया है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने 35वें दिन सभी भाषाओं में करीब 50 लाख का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 172 करोड़ हो गया है। कल यानी 6 जून से अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद अजय देवगन की फिल्म की कमाई पर जरूर असर पड़ेगा। राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित फिल्म में इस बार अजय देवगन के साथ वाणी कपूर लीड रोल में नजर आ रही हैं। वही इस फिल्म में रितेश देशमुख खतरनाक विलेन दादा मनोहर भाई का रोल कर रहे हैं।
कितना हुआ फिल्म का मुनाफा
इसके अलावा अजय देवगन की फिल्म रेड-2 को भूल चूक माफ भी कड़ी टक्कर दे रही है। राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित रेड-2 120 करोड़ के बजट पर बनी है। रेड-2 ने अपना बजट वसूल कर लिया है और 45.8% मुनाफा कमाया है।
