बॉक्स ऑफिस

Raid 2 Box Office Day 11: भारी उछाल के साथ अजय देवगन स्टारर ने की धांसू कमाई, आंकड़े देख खुश हुए मेकर्स

Raid 2 Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) की कमाई में वीकेंड में भारी उछाल दर्ज कराया गया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर बजट क्रॉस करने की ओर बढ़ रही है। आइए देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना रहा है।

Image

Ajay Devgn Raid 2

Raid 2 Box Office Collection Day 11: साल 2025 की शुरुआत भले ही अजय देवगन (Ajay Devgn) के लिए उतनी अच्छी नहीं थी। इस साल की शुरुआत में अजय देवगन की फिल्म 'आजाद' भी रिलीज हुई थी, जो ऑफिस पर रिलीज होते ही औंधे मुंह गिर गई। इसके बाद मेकर्स ने 1 मई के दिन अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' को रिलीज किया। यह फिल्म शुरुआत से लेकर अब तक धीरे-धीरे ही सही लेकिन अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। अच्छी बात यह है कि रविवार के दिन 'रेड 2' (Raid 2) ने बॉक्स ऑफिस पर भारी बढ़ोतरी दर्ज कराई है।

ताबड़तोड़ कमाई कर रही है 'रेड 2'

Sacnilk के अनुसार अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने रविवार के दिन 11.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं दूसरी शनिवार की कमाई केवल 8.25 करोड़ रुपये रही थी। 'रेड 2' ने 11 दिनों के अंदर भारत में 120.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। राज कुमार गुप्ता द्वारा डायरेक्ट की गई इस मूवी को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में अजय देवगन ने इनकम टैक्स ऑफिस अमय पटनायक के रूप में वापसी की है। अजय देवगन स्टारर साल 2018 में आई 'रेड' का सीक्वल है।

अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' में रितेश देशमुख मुख्य विलेन के रूप में नजर आ रहे हैं। इस मूवी में वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, रजत कपूर और सुप्रिया पाठक सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। यह फिल्म एक ईमानदार सरकारी ऑफिसर अमय पटनायक की कहानी है, जो दादा भाई (रितेश देशमुख) के घर पर रेड मारता है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरूर दें

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article