Raid 2 Box Office Collection: रितेश देशमुख और अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' को इन दिनों जनता से अच्छा रीस्पान्स मिल रहा है। मेकर्स ने फिर एक बार दिलचस्प कहानी दिखाकर दर्शकों के दिलों दिमाग पर कब्जा कर लिया है। 1 मई को फॉल बड़े परदे पर रिलीज हुई थी और पहले ही दिन काफी अच्छी कमाई भी की। आज फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं ऐसे में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हाल ही में फिल्म के दसवें दिन के आँकड़े सामने आए हैं जिसे देख मेकर्स काफी खुश होंगे।
स्कैनिलक की रिपोर्ट के अनुसार रेड 2 (Raid 2) ने शनिवार को 8 करोड़ की कमाई की। ऐसे में अब फिल्म का पूरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 108 करोड़ हो गया है। फिल्म ने दसवें दिन शतक जड़ते हुए मेकर्स और जनता को खुश कर दिया है। हालांकि कई दिनों से फिल्म की कमाई पर असर पड़ा है जिसकी वजह भारत और पाकिस्तान की तनावपूर्ण स्थिति बनी। दोनों देशों के बीच चल रहे तनातनी में कई रिलीज हुई फिल्मों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। रेड 2 के लिए खास बात ये है कि 11 दिन में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया।
बता दें रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'रेड 2' का कुल बजट 48 करोड़ रूपात था। फिल्म 'रेड 2' में रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) और अजय देवगन के साथ वाणी कपूर भी नजर आईं। अजय देवगन ने एक बार फिर अमय पटनायक के किरदार से दिल जीता। रेड के पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से भी ज्यादा कमाई की थी और अब मेकर्स को पार्ट 2 से भी यही उम्मीद है।
