बॉक्स ऑफिस

Pushpa 2 Box Office Day 4 (Hindi): 'क्यों पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में' चौथे दिन पुष्पा 2 ने किया ये कारनामा

Pushpa 2 Box Office Collection Day 4 (Hindi), पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस: अल्लू अर्जुन की एक्शन-ड्रामा पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में पिछले सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। चौथे दिन फिल्म ने काफी लंबा हाथ मारा है। यहां मूवी के कलेक्शन के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

Image

Pushpa 2 Box office Collection Day 4

Pushpa 2 Box Office Collection Day 4 (Hindi), पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पुष्पा 2 ने रिलीज के साथ ही फैंस की सभी उम्मीदों को सच साबित कर दिया है। अल्लू अर्जुन की इस धमाकेदार मसाला एक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कहर ढा दिया है। तेलुगु फिल्म पुष्पा के सीक्वल को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड पसंद किया जा रहा है। नॉर्थ इंडिया में तो पुष्पा 2 का क्रेज एक अलग ही लेवल पर है। रविवार के पुष्पा 2 के ज्यादातर हिंदी शो हाउसफुल रहे हैं। जिसका सबूल फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट में भी साफ नजर आ रहा है। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन की बंपर कमाई से 400 करोड़ी बनी पुष्पा 2, RRR को भी छोड़ा पीछे

पहले रविवार को फिल्म की छप्परफाड़ कमाई ने सभी हेटर्स के मुंह को हमेशा के लिए बंद कर दिया है। फिल्म ने पिछले सभी रिकॉर्ड को चकनाचूर करते हुए एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। यहां पुष्पा 2 के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Pushpa 2 Box Office (पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस): चौथे दिन जेब में डाले 85 करोड़

अल्लू अर्जुन और निर्देशक सुकुमार की पुष्पा 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने महज चार दिनों में दुनिया भर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। पुष्पा 2 के हिंदी वर्जन ने ओरिजनल तेलुगु वर्जन से बेहतर परफॉर्म किया है। पुष्पा 2 भारत में 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। सैकनिलक के अनुसार, फिल्म ने 8 दिसंबर को भारत में 141.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसमें से हिंदी वर्जन ने 85 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया, जबकि तेलुगु वर्जन ने 44 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article