Pushpa 2 Box Office Collection Day 3 (Hindi): अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर पुष्पा 2 (Pushpa 2) का क्रेज सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक साफ नजर आ रहा है। अल्लू अर्जुन के अलावा इस तेलुगु फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी नजर आ रहे हैं। पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद तीन दिन पूरे कर लिए हैं। सिर्फ तीन दिन के अंदर ही इस सीक्वल ने पुष्पा के लाइफटाइम बिजनेस को भी पार कर लिया है। पुष्पा 2: द राइज ने दुनिया भर में सबसे तेज 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन की बंपर कमाई से 400 करोड़ी बनी पुष्पा 2, RRR को भी छोड़ा पीछे
सबसे तेज 500 करोड़ी वाली फिल्म बनी पुष्पा 2
शनिवार रात एक सक्सेस मीट में मेकर्स ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि पुष्पा 2 सबसे तेज 500 करोड़ बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। सैकनिलक के अनुसार, पुष्पा 2 ने तीसरे दिन शनिवार को शानदार कारोबार किया है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुक्रवार के कलेक्शन की तुलना में शनिवार को अधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हांसिल किया है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।
तीसरे दिन Pushpa 2 ने किया इतना कलेक्शन
पुष्पा 2 का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 115 करोड़ रुपये है। सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी भाषा से दर्ज किया गया है। यहां फिल्म ने 73.5 करोड़ रुपये, उसके बाद तेलुगु भाषा में 31.5 करोड़ रुपये और तमिल में 7.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। शुक्रवार यानि दूसरे दिन पुष्पा 2 ने 93.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
