Pati Patni Aur Woh Do Box office Day 5: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की हालिया रिलीज हुई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' (Pati Patni Aur Woh Do) का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिल रहा है। 15 मई इस मूवी ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। शुरुआती वीकेंड के बाद 'पति पत्नी और वो दो' के कलेक्शन में गिरावट ही देखने को मिली थी। सोमवार की तुलना में मंगलवार के कलेक्शन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आइए देखें यह मूवी 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन में कामयाब रही है। (इसे भी पढ़ें: हॉस्पिटल की घटना के बाद Salman Khan ने अपने अंदाज में दी नसीहत, बोले '60 साल का हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला...')
5वें दिन 'पति पत्नी और वो दो' के कलेक्शन में देखा गया उछाल
मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी आयुषमन खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। शनिवार और रविवार को फिल्म का कलेक्शन 5.75 करोड़ रुपये और 7.75 करोड़ रुपये रहा था। सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए थे। अब Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पांचवें दिन फिल्म ने 5,541 शो के जरिए 3.50 करोड़ रुपये कमाए, जो चौथे दिन के नेट कलेक्शन से 7.7% ज्यादा है। (इसे भी पढ़ें: Drishyam 3: मोहनलाल से होगा Ajay Devgn का आमना-सामना, अभिषेक पाठक ने बताया सच)

Pati Patni Aur Woh Do
आयुषमन खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का भारत में कुल कलेक्शन अब 28.83 करोड़ रुपये हो गया है जबकि भारत में नेट कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपये है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने 5वें दिन 0.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। दुनिया भर का कुल कलेक्शन बढ़कर 33.58 करोड़ रुपये हो गया है।
आयुष्मान खुराना के अलावा इस मूवी में वामिका गब्बी, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, विजय राज, तिग्मांशु धूलिया, दुर्गेश कुमार और दीपिका अमीन अहम रोल में देखा जा रहा है। इस मूवी में वामिका गब्बी ने आयुष्मान खुराना की पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म में सारा अली खान को चंचल कुमारी और रकुल प्रीत सिंह को निलोफर खान के रूप में दिखाया गया है।
