Salman Khan's Post: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। बीती रात भाईजान को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल से निकलते हुए देखा। उनकी फोटो लेने के लिए हॉस्पिटल के बाहर फोटोग्राफर्स मौजूद थे। सलमान खान जैसे ही हॉस्पिटल से बाहर आए तो पैपराजी ने उनकी फोटोज और वीडियोज क्लिक करनी शुरू कर दी। इसके बाद सलमान खान पैपराजी पर गुस्सा होते और उन्हें डांटते हुए नजर आए। मंगलवार रात की रात इस घटना के होने के बाद अब सलमान खान के अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बैक टू बैक कई पिक्स शेयर करते हुए उन्हें कैप्शन दिया है। सलमान खान ने यहां तक कहा कि वो 60 साल के भले ही हो गए हैं लेकिन लड़ना नहीं भूले हैं। (इसे भी पढ़ें: Drishyam 3 Cast Fees: मोहनलाल ने हिलाया मेकर्स का बजट, बाकी एक्टर्स को मिली इत्तू सी फीस)
सलमान खान ने किए बैक टू बैक पोस्ट
वायरल हुई इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सलमान खान ने लिखा कि वो हमेशा मीडिया का साथ देते आए हैं और हमेशा चाहते हैं कि फोटोग्राफरों की भी रोजी-रोटी चलती रहे लेकिन कई बार वो मुश्किल घड़ी में भी मजा लेने की कोशिश करते हैं। सलमान ने लिखा, 'अगर मैं अस्पताल में किसी प्रेस वाले को अपने दर्द को एन्जॉय करते हुए देखता हूं तो वही प्रेस जिसके लिए मैं हमेशा खड़ा रहा हूं, जिनसे मैंने बातचीत की है, जिनका मैंने ध्यान रखा है और यह सुनिश्चित किया है कि उनकी रोजी-रोटी चलती रहे। (इसे भी पढ़ें: फिल्में करते हुए डायरेक्टर्स को दिल दे बैठी यामी-रानी सहित ये हसीनाएं, नहीं की जमाने की परवाह)
भाईजान ने आगे लिखा, 'लेकिन अगर वे मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं... चुप रहो एन्जॉय मत करो। भाई भाई भाई मातृभूमि पिक्चर की मां की आंख, पिक्चर से ज्यादा जरुरी लाइफ है।' एक पोस्ट में सलमान खान ने फोटोग्राफरों ऐसी कंडीशन को एन्जॉय करने के खुली चेतवानी दी है। कैप्शन में सलमान खान ने लिखा, 'ऐसे मैं सौ जला दूंगा। भाई के एक भाई के दुख पर अगली बार कोशिश कर लेना मेरे साथ। बस कोशिश कर लेना…। जब भी तुम्हारा कोई अस्पताल में होगा तो क्या मैं ऐसा रिएक्ट करूंगा?' इतना ही नहीं सलमान खान ने आगे लिखा ,'60 साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला ये याद रख लेना, जेल में डालो गे हा हा।'
इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा सलमान खान ने हाल ही में निर्देशक वामशी की आने वाली फिल्म के लिए भी हाथ मिलाया है, जिसकी शूटिंग जारी है। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा भी हैं। इस प्रोजेक्ट को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं।
