Abhishek on Mohanlal-Ajay Devgn in Drishyam 3: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) कल यानी 21 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस मूवी को देखने का क्रेज लोगों के अंदर साफ तौर पर देखा जा सकता है। 'दृश्यम 3' को हिंदी वर्जन में भी बनाया जा रहा है, जिसमें अजय देवगन को अहम रोल में देखा जाएगा। कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा था कि 2026 में रिलीज होने जा रही 'दृश्यम' की तीसरी किस्त में मोहनलाल (Mohanlal) और अजय देवगन (Ajay Devgn) का आमना-सामना हो सकता है। इन खबरों पर अब जूम के साथ बात करते हुए अभिषेक पाठक ने रिएक्शन दिया है। (इसे भी पढ़ें: Dragon Teaser: 'केजीएफ' और 'सालार: पार्ट 1' से भी धांसू है Junior NTR स्टारर का टीजर, देखें वीडियो)
क्या मोहनलाल की 'दृश्यम 3' में नजर आएंगे अजय देवगन?
Panorama Studios के साथ मलयालम इंडस्ट्री में कदम रख रहे अभिषेक पाठक ने Zoom के साथ एक खास इंटरव्यू में मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम 3' में अजय देवगन की एंट्री होने की खबरों पर बड़ा खुलासा किया है। अभिषेक पाठक ने कहा, 'इस बार नहीं लेकिन शायद आने वाले समय हो सकता है। उम्मीद की जा सकती है कि हम कुछ सोच लें लेकिन अभी ऐसा नहीं।' अभिषेक पाठक ने 'दृश्यम 3' में अजय देवगन और मोहनलाल के होने वाले क्रॉसओवर पर पूर्णविराम लगा दिया है। (इसे भी पढ़ें: हॉस्पिटल के बाहर पैपराजी पर आगबबूला होकर Salman Khan ने किए कई पोस्ट, बोले '60 साल का हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला...')

Mohanlal's Drishyam 3
'दृश्यम 3' को सपोर्ट करते हुए मलयालम सिनेमा के कदम रखने पर अभिषेक पाठक ने कहा, 'बॉलीवुड हमारा घर है। मलयालम ऐसा है, जिसके लिए हम उत्साहित थे। लोग जो कंटेंट बन रहा है, खासकर मलयालम में उसकी बहुत तारीफ कर रहे हैं। यही बात है जिसने मुझे यहां भी कंटेंट बनाने के लिए प्रेरित किया। तभी मैंने केरल जाने, वहां एक स्टूडियो बनाने और लेखकों, निर्देशकों और बाकी लोगों से मिलने का निर्णय लिया। मुझे लगता है कि यह एक एक्सपेरिमेंटल सिनेमा है। यही वो चीज है जो मुझे पसंद है।'
'दृश्यम 3' से लग होगी अजय देवगन की फिल्म
अभिषेक पठाक ने यह खुलासा पहले ही कर दिया है कि मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' से अजय देवगन स्टारर एकदम अलग होने वाली है। इस मूवी में कई ऐसे बदलाव किए गए हैं, जो दर्शकों को पसंद आएंगे। वहीं दूसरी ओर मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' 21 मई को रिलीज कर दी जाएगी। इस मूवी का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है। फिल्म में मीना, सिद्दीकी, आशा शरथ, मुरली गोपी, अंसिबा हसन और एस्थर अनिल को अहम रोल में देखा जाएगा।
