बॉक्स ऑफिस

Param Sundari Box Office Collection Day 3: 'परम सुंदरी' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 1, 2025, 08:31 AM IST

Param Sundari Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की लीड रोल वाली फिल्म परम सुंदरी (Param Sundari) ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म परम सुंदरी ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image

Image Source: IMDb

Param Sundari Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की जोड़ी वाली फिल्म परम सुंदरी (Param Sundari) ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचा दिया है। फिल्म परम सुंदरी पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करती नजर आ रही हैं। फिल्म परम सुंदरी को रिलीज हुए अब तीन दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म परम सुंदरी की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। पहले दो दिनों की सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म परम सुंदरी ने कितना कलेक्शन किया है।

'परम सुंदरी' की कमाई में आया उछाल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म परम सुंदरी को रिलीज हुए अब तीन दिन हो गए हैं। अब फिल्म परम सुंदरी की कमाई के नए आंकड़ें सामने आए हैं। Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म परम सुंदरी की कुल कमाई अब 26.75 करोड़ रुपये हो गई है। आपको बता दें कि फिल्म परम सुंदरी की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित हैं।

जल्द पार होगा 50 करोड़ का आंकड़ा

तुषार जलोटा (Tushar Jalota) के डायरेक्शन में बनी और दिनेश विजान (Dinesh Vijan) की मैडॉक फिल्म्स (Maddock Films) द्वारा प्रोड्यूस्ड परम सुंदरी की कमाई की रफ्तार अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। जिसके बाद माना जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की लीड रोल वाली फिल्म परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर देगी। फिल्म परम सुंदरी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article