Mirzapur The Movie Box Office: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर 'मिर्जापुर द मूवी' (Mirzapur The Movie) को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दिए हुए 10 दिन हो गए हैं। फिल्म दूसरे हफ्ते में भी मजबूत कमाई कर रही है। उम्मीद है कि यह मूवी आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करके ही दम लेगी। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियो के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने 10वें दिन कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है'- Hanuman Ansh की 100 करोड़ की ओटीटी डील पर Ragini Sona ने तोड़ी चुप्पी)
'मिर्जापुर द मूवी' का जारी है भौकाल
शुरुआती वीके में ही 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया था। तब से लेकर अब तक यह कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने शनिवार और रविवार को लगभग 13.50-13.50 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 13 सितंबर को फिल्म के कुल 7,225 शो चलाए गए। भारत में 'मिर्जापुर द मूवी' का कुल नेट कलेक्शन करीब 184.95 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन पहले ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Stabbing Case: चाकू देखकर आज भी डर जाते हैं Saif Ali Khan, कहा- 'मैं अभी भी इससे बाहर नहीं निकल पाया')
200 करोड़ क्लब में पहुंचने की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 80-90 करोड़ रुपये के बजट में 'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस अपनी लगात निकाल चुकी है। दूसरे हफ्ते में फिल्म को किसी बड़ी क्राइम-थ्रिलर से खास टक्कर नहीं मिली। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' से मुकाबले के बावजूद 'मिर्जापुर द मूवी' अपनी पकड़ बनाए हुए है। 'हैवान' ने रविवार को करीब 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की।
2018 की कहानी दिखाती है फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' को पुनीत कृष्णा ने क्रिएट किया है और यह कहानी सीधे तौर पर 'मिर्जापुर' सीजन 3 का सीक्वल नहीं है। फिल्म की कहानी साल 2018 के दौर में सेट की गई है। बड़े पर्दे पर एक बार फिर पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु अपने चर्चित किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुषांत सिंह, अभिषेक बनर्जी, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग और कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाकार भी शामिल हैं। इसके अलावा जितेंद्र कुमार और रवि किशन ने भी फ्रेंचाइजी में एंट्री की है। जितेंद्र कुमार फिल्म में बाबलू पंडित का किरदार निभा रहे हैं, जबकि रवि किशन नए किरदार बब्बन यादव के रूप में नजर आ रहे हैं।
