बॉक्स ऑफिस

'Maa' Box Office Predictions Day 1: बॉक्स ऑफिस पर तूफान लेकर आ रही काजोल की फिल्म 'मां', मूवी को मिलेगी इतने करोड़ की ओपनिंग

'Maa' Box Office Predictions Day 1: काजोल की फिल्म 'मां' आज यानी 27 जून को सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक मां अपने बच्चों की रक्षा के लिए किसी से भी लड़ सकती है। आइए जानते फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की कमाई कर सकती है।

Image

'Maa' Box Office Predictions

'Maa' Box Office Predictions Day 1: काजोल की फिल्म 'मां' आज सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। आज आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। इस फिल्म को विशाल फुरिया ने निर्देशित किया है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर हाउसफुल 5 और आमिर खान की सितारे जमीन पर से हो रही है। आइए जानते हैं कि मां कितने करोड़ की ओपनिंग कर सकती है।

अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर सकती है। ये फिल्म पहले दिन 4.50 करोड़-6.50 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन कर सकती है। मेकर्स को उम्मीद है कि काजोल की फिल्म मां पहले दिन शाहिद कपूर की फिल्म देवा को पीछे छोड़ सकती है। बता दें देवा ने पहले दिन 5.78 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

2 टिकट खरीदें, 1 मुफ्त पाएं

इस फिल्म की ज्यादा कमाई के लिए अजय देवगन ने एक बड़ा खेल भी खेला है। बता दें एक्टर ने 2 खरीदें और 1 मुफ्त पाएं ऑफर चलाया है। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था-"चंद्रपुर के डर का मजा सबके साथ ही आएगा। 2 टिकट खरीदें, 1 मुफ्त पाएं। ऑफर इस शुक्रवार तक ही वेलिड है।" इस ऑफर से माँ के लिए दर्शकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इस फिल्म की टक्कर सितारे जमीन पर और हासउफुल-5 के अलावा अक्षय कुमार की कन्नप्पा से हो रही है।

क्या है फिल्म की कहानी

मां को CBFC से UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है। इस फिल्म को 16 वर्ष और उससे अधिक उम्र के दर्शकों के लिए ही बनाया गया है। ये फिल्म 2 घंटे और 15 मिनट की है। कहानी काजोल के किरदार पर आधारित है, जो एक मां है और अपनी बेटी के साथ एक रोड ट्रिप पर निकलती है, लेकिन वो ट्रिप एक भयानक रूप ले लेती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article