Maa Box Office Collection Day 10: काजोल की फिल्म मां को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। वही इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर और मेट्रो इन दिनों, कन्नप्पा से जोरदार टक्कर हो रही है, लेकिन ये फिल्म मजबूती से इन फिल्मों का सामना कर रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने दसवें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।
काजोल की पहली हॉरर फिल्म मां 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। दूसरे रविवार यानी 6 जुलाई को काजोल की फिल्म ने 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला। हाल ही में आई सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, 10वें दिन यानी रविवार को मां ने 2.35 करोड़ रुपये कमाए।
कितनी हुई कुल कमाई
दूसरे रविवार के बाद काजोल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 31.60 करोड़ रुपये हो गई है। मां फिल्म का निर्माण अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने किया है। मां ने पहले दिन 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। पौराणिक हॉरर थ्रिलर मां में काजोल ने अंबिका की दमदार भूमिका निभाई है, जो एक निडर मां है जो अपनी बेटी को अंधेरे, अलौकिक शक्तियों से बचाने के लिए कुछ भी करने से नहीं चूकती। पौराणिक हॉरर फिल्म में खेरिन शर्मा, रोनित रॉय और इंद्रनील सेनगुप्ता भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को काजोल के करियर की सबसे बड़ी सोलो हिट माना जा रहा है। फिल्म जल्द ही 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
