Laapataa Ladies Box Office Collection: किरण राव की मोस्ट अवेटेड फिल्म लापता लेडीज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल और रवि किशन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म एक मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आइए जानते हैं फिल्म ने चौथे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को धीमी शुरुआत मिली थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला था। दूसरे दिन फिल्म ने 1.6 करोड़ की कमाई की थी। वीकेंड के बाद मंडे को फिल्म की कमाई बहुत कम हुई। फिल्म ने तीसरे दिन 0.38 करोड़ करोड़ की कमाई की। फिल्म ने कुल मिलाकर 4. 28 करोड़ की कमाई की है। मेकर्स को उम्मीद हैं कि फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा
जानें क्या है लापता लेडीज की कहानी
लापता लेडीज (Laapataa Ladies) की कहानी दो शादीशुदा महिलाओं की अदला-बदला की कहानी है। फिल्म में दोनों अपने-अपने हिस्से की मुश्किलों का सामना करती हैं। फिल्म में औरत और आदमी के बीच के फर्क को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म की कहानी काफी रिफ्रेशिंग है। लंबे समय बाद किरण राव बतौर निर्देशक वापसी की है। लापता लेडीज की सिद्धार्थ मल्होत्रा, राधिका आप्टे, काजोल समेत कई कलाकारों ने सराहना की है। इस फिल्म से स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
