Swatantrya Veer Savarkar Trailer Out: ब्रिटिश सरकार से भारत को आजादी दिलाएंगे Randeep Hooda, दमदार है कहानी

प्रियंका झा

Updated Mar 5, 2024, 09:31 IST

Swatantrya veer savarkar trailer Out: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में एक्टर ने विनायक दामोदर सावरकर का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी स्वंतत्रता सेनानी वीर सावरकर के जीवन पर आधारित है। ट्रेलर की शुरुआत रणदीप से होती है जो भारत को ब्रिटिश सरकार से आजादी दिलाने चाहते हैं। इसी के इर्दगिर्द फिल्म की कहानी है। एक्टर ने इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू भी किया है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया। एक्टर ने अपने काम से फिर से साबित कर दिया कि वो सबसे बेहतरीन एक्टर क्यों हैं।