Kuberaa Box Office Collection Day 4: साउथ के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) और नागार्जुन (Nagarjuna Akkineni) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कुबेर (Kuberaa) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। फिल्म को बड़े पर्दे पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं अब भी फिल्म का जलवा बरकरार है। इसी बीच फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आए हैं। फिल्म चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करती नजर आईं। तो चलिए देखते हैं धनुष की फिल्म कुबेर ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
चौथे दिन 'कुबेर' ने कमाए इतने करोड़ रुपये
धनुष और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की नई फिल्म कुबेर ने रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म कुबेर ने चौथे दिनों बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक धनुष की फिल्म कुबेर ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 55 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। फिल्म की कमाई के नए आंकड़े देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
फिल्म पार करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा
धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कुबेर की अब तक कमाई देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये मूवी लोगों का दिल जीत रही है। फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आने के बाद अब मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि 'कुबेर' बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कुबेर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
