बॉक्स ऑफिस

‘Kesari Chapter 2’ Box Office: 24 दिनों में अक्षय कुमार स्टारर का कलेक्शन नहीं हुआ 100 करोड़ पार, मेकर्स की बढ़ी चिंता

‘Kesari Chapter 2’ Box Office collection day 24: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 24 दिन हो गए हैं। यह फिल्म अभी भी 100 करोड़ी बनने के लिए स्ट्रगल कर रही है। आइए देखें फिल्म की अब तक कितनी कमाई हुई है।

Image

‘Kesari Chapter 2’ Box Office collection day 24

Kesari Chapter 2’ Box Office collection day 24: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' 18 अप्रैल के दिन दुनिया भर में रिलीज ही थी। 'केसरी चैप्टर 2' के ट्रेलर को देखकर ऐसा लग रहा था कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। शुरुआत वीकेंड में अच्छा कलेक्शन करने के बाद अब तक अक्षय कुमार स्टारर के कलेक्शन में गिरावट ही देखने को मिली है। आइए देखते हैं कि 24वें दिन 'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2) ने कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' ने रविवार एक दिन अच्छी बढ़ोतरी दर्ज कराते हुए 1.70 करोड़ रुपये कमाए हैं। शनिवार के दिन यह मूवी 1.15 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी। 11 मई तक अक्षय कुमार की फिल्म का कलेक्शन 86.80 करोड़ रुपये ही हुआ है। वीकेंड में करोड़ों रुपये छापने के बाद के बाद अब वीक डेज में 'केसरी चैप्टर 2' की कमाई में गिरावट ही देखने को मिलने वाली है।

'केसरी चैप्टर' में अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे ने दमदार एक्टिंग की है। ‘केसरी चैप्टर 2’ को देखने के बाद ऑडियंस भी काफी इमोशनल नजर आई थी। इस फिल्म के माध्यम से मेकर्स ने लोगों के बीच जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं की कहानी को पेश किया है। ट्रेड रिपोर्ट्स को लग रहा है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा मुश्किल ही पार पाएगी। इस समय बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'रेड 2' अच्छा कलेक्शन कर रही है। यह मूवी 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article