Karuppu Box Office Collection Day 5: साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) और सुपरस्टार सूर्या (Suriya) की फिल्म 'करुप्पु' (Karuppu) 15 मई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिव्यू मिले, जिसका फायदा फिल्म को साफ होता दिखाई दे रहा है। एक तरफ यह मूवी दुनियर भर में 200 करोड़ रुपये के क्लीब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। वहीं अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसके मुताबिक यह भारत में भी 100 करोड़ी बनने से इंच भर दूर है। आइए देखने 5 दिनों में यह मूवी कितने करोड़ कमा चुकी है। (इसे भी पढ़ें: 'मैं वापस आऊंगा' से पहले इन 6 फिल्मों ने दिखाई हिन्दुस्तान-पाकिस्तान की दर्द भरी प्रेम कहानी, फैन्स भी हो गए थे भावुक)
ताबड़तोड़ कमाई कर रही है फिल्म 'करुप्पु'
Sacnilk के ताजा अपडेट के मुताबिक तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' ने रिलीज के 5वें दिन 12.75 करोड़ कमाए हैं। सोमवार के मुकाबले इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट आई है। सोमवार के इसने 14.30 करोड़ कमाए थे। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ कमाए थे। इसके बाद शनिवार को 24.15 करोड़ और रविवार को 28.35 करोड़ रुपये फिल्म ने कमाए थे। इस मूवी की टोटल इंडिया ग्रॉस कमाई 108.77 करोड़ और कुल इंडिया नेट कमाई अब तक 95.05 करोड़ हो गई है। (इसे भी पढ़ें: PPAWD Box office Day 5: आयुष्मान खुराना स्टारर ने दर्ज कराई 7.7% की बढ़ोतरी, इतना हुआ टोटल कलेक्शन)

Pati Patni Aur Woh Do
'पति पत्नी और वो दो' से क्लैश हुई थी 'करुप्पु'
आरकी बालाजी के निर्देशन तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' के साथ बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, वामिका गब्बी और सारा अली खान की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' बाजी मारने में सफल रही है। वहीं दूसरी आयुष्मान खुराना की यह रोमांटिक कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है। 'करुप्पु' ने तमिल शो से 9.62 करोड़ और तेलुगू शो से 1.80 करोड़ कमाए हैं।
