19 मई को मेकर्स ने फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का शानदार ट्रेलर जारी किया। इस मूवी में दिलजीत दोसांझ, शारवरी और नसीरुद्दीन शाह जैसे बेहतरीन कलाकार अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं। हिंदुस्तान-पाकिस्तान के विभाजन पर आधारित यह एक प्रेम कहानी है। ट्रेलर देखने के बाद आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें 'मैं वापस आऊंगा' से पहले भी हिन्दुस्तान-पाकिस्तान की दर्द भरी प्रेम कहानी को दिखाया गया। आइए देखें ये लिस्ट...
अभिषेक बच्चन और करीना कपूर खान ने इस मूवी से बॉलीवुड की दुनिया कदम रखा था। फिल्म में दिखाया गया है कि एक हिन्दुस्तानी लड़का बॉर्डर पार करता है और उसे पाकिस्तानी लड़की से मोहब्बत हो जाती है।
गुरदास मान और दिव्या दत्ता की यह मूवी रियल स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक भारतीय सिख और मुस्लिम लड़की जैनब को हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के बीच हुए बंटवारे की वजह से अलग होना पड़ता है।
यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान और प्रीति जिंदा की फिल्म लोगों को पसंद आई थी। इस मूवी में शाहरुख खान ने भारतीय वायु सेना अधिकारी वीर का किरदार निभाया था जबकि प्रीति जिंटा को पाकिस्तानी लड़की के किरदार में देखा गया था। इस मूवी में दिखाया गया था कि कैसे सरहद पार जरा के लिए वीर प्यार में जान देने के लिए तैयार हो जाता है।
साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में तारा सिंह, जो हिंदुस्तान से है और पाकिस्तान की सकीना की लव-स्टोरी को दिखाया गया। यह मूवी अपने जमाने की ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म में तारा सिंह का किरदार सनी देओल और सकीना बनकर अमीषा पटेल ने फैन्स का दिल जीत लिया था।
साल 1991 में आई ऋषि कपूर और जेबा बख्तियार की फिल्म 'हीना' भी हिंदुस्तान-पाकिस्तान पर आधारित एक प्रेम कहानी है। इस मूवी में एक हिन्दुस्तानी लड़के को पाकिस्तानी लड़की से मोहब्बत हो जाती है।
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस मूवी में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए विभाजन के दौरान पनपी एक प्रेम-कहानी पर आधारित है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शारवरी और नसीरुद्दीन शाह अहम रोल में हैं।