बॉक्स ऑफिस

Kantara Chapter 1: सिनेमाघरों में ऋषभ शेट्टी स्टारर ने पूरे किए 50 दिन, इतना हुआ टोटल कलेक्शन

Rishab Shetty's Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' ने सिनेमाघरों में अब रिलीज के 50 दिन पूरे कर लिए हैं। निर्माताओं ने इस खास मौके पर फैन्स का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इतना प्यार और समर्थन देने के लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

Image

Pic Credit: X

Rishab Shetty's Kantara Chapter 1: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' को निर्माताओं ने 2 अक्टूबर के दिन रिलीज किया था। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से शानदार रिव्यू मिलने के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 65 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। खास बात यह है कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिए हैं। दर्शकों अभी भी इस मूवी को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। लोगों का भरपूर प्यार मिलने के बाद 'कंतारा चैप्टर 1' साल 2025 की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साबित हुई है।

'कंतारा चैप्टर 1' ने सिनेमाघरों में पूरे किए 50 दिन

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' के मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे की खबर फैन्स के बीच शेयर की। निर्माताओं ने लिखा, ' कंतारा चैप्टर 1 के 50 शानदार दिनों का जश्न बनाया जा रहा है। हमारी कालातीत विरासत और पवित्र परंपराओं में एक शानदार सिनेमेटिक एक्सपीरियंस देखे को मिला। इतना प्यार और समर्थन देने के लिए हम दुनिया भर के दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं। आपके प्यार की वजह से यह सफर बेहद खास बन पाया है।'

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक भारत में इस मूवी का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 723.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं दूसरी ओर फिल्म ने दुनिया भर में 834.25 करोड़ कमाए हैं। 'कंतारा चैप्टर 1' का लेखन, निर्देशन और मुख्य भूमिका ऋषभ शेट्टी ने ही निभाई है। इस मूवी में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम जैसे कई बेहतरीन कलाकार अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण विजय किरागंदूर ने होम्बले फिल्म्स बैनर तले किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article