Jolly LLB 3 Box Office Day 2: बॉलीवुड दुनिया के दो फेमस कॉमेडि एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने हमेशा अपनी फिल्मों से लोगों को अपना दीवाना बनाया। दोनों की कॉमेडी टाइम का जवाब नहीं हैं। 19 सितंबर को फिल्म 'जॉली LLB 3' रिलीज हुई जिसे जनता से बेहद प्यार मिल रह है। फिल्म में अक्षय और अरशद की जोड़ी ने मानों दर्शकों के दिलों पर जादू कर दिया। फिल्म ने पहले ही दिन अच्छी ओपनिंग की थी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर जॉली LLB 3 ने दूसरे दिन कितनी कमाई कर डाली। सिर्फ यही अब 'जॉली LLB 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो गया है।
फिल्म 'जॉली LLB 3' (Jolly LLB 3) ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 7.53 करोड़ कमाए। हालांकि ये कलेक्शन पहले दिन कि कमाई 12.75 से कम है। अब कुल मिलाकर कलेक्शन 20.28 करोड़ का हो चुका है जो एक अच्छी शुरुआत होती दिखाई पड़ रही है। देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की ये फिल्म 'जॉली LLB 3' बड़े परदे पर क्या रंग दिखाएगी। फिल्म कि कहानी के बारें में बताए तो ये एक कोर्ट रूम ड्रामा है जिसमें दो जॉली नाम के वकील एक दूजे से भिड़ते हैं। सौरभ शुक्ला की एक्टिंग ने ही इस फिल्म को चार चांद लगाए।
इस फिल्म में गरीब किसानों को लेकर मुद्दा उठाया गया है। अक्षय और अरशद के साथ साथ फिल्म में सौरभ शुक्ला, अमृता राव , हुमा कुरेशी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। जॉली LLB 3 को सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है। जॉली LLB के पहले से दो भाग मौजूद हैं जिसे भी जनता ने खूब प्यार दिया था।
