बॉक्स ऑफिस

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3: 'जॉली एलएलबी 3' ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा, तीसरे दिन की इतनी कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 22, 2025, 07:32 AM IST

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3: सुभाष कपूर (Subhash Kapoor) के डायरेक्शन में बनी एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) और एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की धांसू फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) की कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर...

Image

Image Source: Jolly LLB 3 Movie

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) और एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की लीड रोल वाली फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। अब फिल्म जॉली एलएलबी 3 को रिलीज हुए 3 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद अक्षय कुमार की मूवी की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने रही है।

'जॉली एलएलबी 3' ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 एक बार फिर अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म जॉली एलएलबी 3 को रिलीज हुए तीन दिन पूरे हो गए। फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। सैकनिल्क (Sacnilk) की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस 21 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कुल कमाई 53.5 करोड़ रुपये हो गए है। लेकिन आपको बताते चले कि अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित हैं।

फिल्म में नजर आए ये सितारे

सुभाष कपूर (Subhash Kapoor) की कोर्टरूम कॉमेडी फिल्म जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ हूमा कुरैशी (Huma Qureshi), सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) और अमृता राव (Amrita Rao) अहम रोल में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म जॉली एलएलबी 3 का बजट 120 करोड़ रुपये है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई के आंकड़ों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article