वेब सीरीज

AP Dhillon-Tara Sutaria विवाद पर Janhvi Kapoor ने ली चुटकी, वीर को दी मजेदार डेटिंग सलाह

Janhvi Kapoor Give Dating Advises to Veer Pahariya: 'कॉफी विथ करण 9' शो के रैपिड-फायर राउंड में जान्हवी कपूर ने वीर पहाड़िया को डेटिंग की सलाह देते हुए कहा कि वो कभी उनें किसी कॉन्सर्ट में लेकर ना जाएं।

Image

जान्हवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी मजेदार डेटिंग की सलाह (Images credit: Instagram)

Janhvi Kapoor Give Dating Advises to Veer Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने हाल ही में करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विथ करण 9' (Koffee With Karan Season 9) में शिरकत की। इस दौरान जान्हवी कपूर ने कई चीजों के बारे में खुलकर बात की। जान्हवी कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। इतना ही नहीं उन्होंने शिखर के भाई वीर पहाड़िया को भी मजेदार अंदाज में डेटिंग एडवाइस दी, जो अब सुर्खियों में है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: KWK9: वरुण धवन ने की Ranbir Kapoor की जमकर तारीफ, बोले, 'एक पिता के तौर पर वह...')

जान्हवी ने वीर को दी खास डेटिंग एडवाइस

शो के रैपिड-फायर राउंड के दौरान करण जौहर ने जान्हवी कपूर से पूछा कि अगर उन्हें वीर पहाड़िया को डेटिंग की कोई सलाह देनी हो, तो वह क्या कहेंगी? इस पर एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'कभी मुझे कॉन्सर्ट पर मत ले जाना।' जान्हवी कपूर का यह बयान सुर्खियों में हैं। कई लोगों को लग रहा है कि जान्हवी कपूर ने तारा सुतारिया संग हुए वीर पहाड़िया के ब्रेकअप पर मजे लिए हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर उस समय काफी चर्चा हुई थी, जब वीर-तारा को एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में देखा गया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana FIRST Review Out: 'रामायण' में रणबीर कपूर छाए, यश का दिखा दमदार स्क्रीन प्रेजेंस)

कॉन्सर्ट के दौरान तारा सुतारिया ने एपी ढिल्लों के साथ स्टेज पर परफॉर्म किया था। इसी दौरान सिंगर ने उन्हें गले लगाया और गाल पर किस किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो में वीर पहाड़िया के रिएक्शन को लेकर भी तरह-तरह की बातें कही गईं। हालांकि वीर ने बाद में दावा किया था कि उनके रिएक्शन वाला वीडियो किसी दूसरे गाने के दौरान का था। इस मामले के कुछ दिनों बाद वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया का ब्रेकअप हो गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article