बॉक्स ऑफिस

Ramayana Advance Booking: 15 करोड़ पहुंची Ranbir Kapoor-Yash की मूवी की कमाई

रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायण एडवांस बुकिंग के जरिए शानदार कमाई करती जा रही है। फिल्म रामायण ने अब तक अपने खाते में 15 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं।

Image

Ramayana Advance Booking: 15 करोड़ पहुंची Ranbir Kapoor-Yash की मूवी की कमाई

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण से ट्रेड पंडितों को जैसी उम्मीदें हैं, ये मूवी उसी तरह की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म रामायण की रिलीज में अभी भी एक हफ्ता बाकी है और उससे पहले इसने अपने खाते में 15 करोड़ रुपये एडवांस बुकिंग के जरिए जोड़ लिए हैं। फिल्म रामायण ने अब तक 2.97 लाख टिकिट बेच लिए हैं, जिसके दम पर इसकी कुल कमाई 15.57 करोड़ हो चुकी है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म रामायण रिलीज से पहले बहुत ही आराम से 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी और जब ये रिलीज होगी तो कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Naseeruddin Shah पर भड़के पुनीत इस्सर, बोले, 'सरकार से परेशानी है तो चुनाव लड़कर...'

Ramayana ने 29 अक्टूबर की सुबह तक बेच डाले लगभर 3 लाख टिकिट

फिल्म रामायण के अब तक 2.97 करोड़ टिकिट बिक चुके हैं। रामायण ने ये टिकिट 191 शहरों में 6382 शोज में बेचे हैं। फिल्म ने ब्लॉक बुकिंग्स के जरिए 2.41 लाख टिकिट और बेचे हैं। अगर इन दोनों आंकड़ों को जोड़ दें तो फिल्म रामायण ने रिलीज से 7 दिन पहले ही 3 लाख से ज्यादा टिकिट बेच डाले हैं। हिन्दी में रामायण की बुकिंग कमाल की चल रही है लेकिन कन्नड़ और तेलुगु भाषां में भी फिल्म के अच्छे टिकिट बिक रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia ने Annu Kapoor के विवादित बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं, 'ये सब बातें...'

लॉस एंजेलिस में हुई Ranbir Kapoor की Ramayana की स्पेशल स्क्रीनिंग

हाल ही में रामायण के मेकर्स ने लॉस एंजेलिस में एक स्पेशळ स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें इसे कमाल का रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने ना केवल इसके वीएफएक्स वर्क की जमकर तारीफ की है बल्कि इसके एक्टर्स को भी खूब सराहा है। लॉस एंजेलिस से सामने आ रहे रिव्यूज के अनुसार, फिल्म रामायण एक शानदार विजुअल ट्रीट है, जिसमें शानदार एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ सीट से ना हिलने देने वाली कहानी भी है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article