बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar की कमाई खाने आ रही है Ikkis... स्क्रीन्स में होगी भारी कटौती, कम होंगे शोज

Dhurandhar VS Ikkis Screen War: रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर इस वक्त सिनेमाघरों में शानदार कमाई कर रही है और लगातार बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रही है। हालांकि जल्द ही इसे इक्कीस से स्क्रीन्स की लड़ाई लड़नी है, जिसकी वजह से इसकी कमाई पर भारी असर पड़ेगा। ऐसा बताया जा रहा है कि इक्कीस की रिलीज के बाद धुरंधर के शोज में भारी कटौती दर्ज की जाएगी।

Image

Image Source: Movie Posters

Dhurandhar VS Ikkis Screen War: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर एक आंधी बनकर आई है, जिसके सामने अवतार- फायर एंड एश जैसी फिल्म भी न टिक सकी। बॉलीवुड द्वारा रिलीज की गईं किस किस को प्यार करूं 2 और तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी भी धुरंधर की आंधी में कूड़े की तरह उड़ गईं। यही कारण है कि रिलीज के 4 हफ्तों के बाद भी कोई बड़ी फिल्म धुरंधर के सामने रिलीज नहीं हो रही है लेकिन जल्द ही अगस्त्य नंदा की इक्कीस बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी, जो धुरंधर के भी तोते उड़ा देगी। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि फिल्म इक्कीस की रिलीज के बाद धुरंधर की स्क्रीन्स में भारी कटौती दर्ज की जा सकती है। ट्रेड के गलियारों से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म धुरंधर की स्क्रीन्स में इक्कीस की रिलीज के बाद 30-40 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar को लगी 90 करोड़ की चपत... राजनीति के चक्कर में हुआ भारी नुकसान)

बॉलीवुड हंगामा की ताजा रिपोर्ट की मानें तो धुरंधर और इक्कीस दोनों ही जियो स्टूडियो की मूवीज हैं और इनका डिस्ट्रीब्यूशन भी जियो स्टूडियोज के द्वारा ही किया जा रहा है। जियो स्टूडियो को इस बात में कोई परेशानी नहीं है कि वो धुरंधर की स्क्रीन्स में कटौती करके इक्कीस को दे। इससे जियो स्टूडियो की दोनों ही मूवीज को अच्छी स्क्रीनिस और ऑडियंस मिलेगी। 2 जनवरी को रिलीज होने वाली इक्कीस, धुरंधर की लगभग 30-40 प्रतिशत स्क्रीन्स ले जाएगी। (इसे भी पढ़ें: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' पहुंचीं 700 करोड़ के पार, बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा)

अगस्त्य नंदा का डेब्यू कराएगी इक्कीस

डायरेक्टर श्रीराम राघवन द्वारा बनाई गई फिल्म इक्कीस सिनेमाघरों में अगस्त्य नंदा का डेब्यू कराएगी। इस फिल्म में वो अक्षय कुमार की भांजी के साथ दिखाई देंगे। इक्कीस भारतीय वीर अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें धर्मेंद्र और असरानी का भी अहम रोल है। इसी साल इन दोनों दिग्गजों ने दुनिया से विदा ली है और इक्कीस इनकी आखिरी मूवी है, जिस कारण भी दर्शक इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं। बताया जा रहा है कि बॉबी देओल ने धर्मेंद्र के रोल के लिए आवाज भी दी है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article