बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar को लगी 90 करोड़ की चपत... राजनीति के चक्कर में हुआ भारी नुकसान

Dhurandhar lost 90cr: अभिनेता रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर अपनी रिलीज के पहले दिन से ही थिएटर्स में धमाल मचा रही है। इस फिल्म को पूरे देश से शानदार रिस्पांस मिल रहा है, जिस कारण इसकी कमाई बेमिसाल रही है। ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो फिल्म धुरंधर की कमाई में 90 करोड़ रुपये और भी जुड़ सकते थे अगर इसे मिडिल ईस्ट में रिलीज किया गया होता।

Image

Image Source: Dhurandhar Movie

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में धुंआदार कमाई कर रही है धुरंधर
  • रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ग्रोसर बनकर उभरी धुरंधर
  • मिडिल ईस्ट बैन के चलते धुरंधर को करोड़ों का नुकसान

Dhurandhar lost 90cr: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में लगातार कमाल के आंकड़े दर्ज करा रही है और बड़े-बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर रही है। अब तक धुरंधर ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है, जिसे देखते हुए ट्रेड पंडित और मेकर्स काफी खुश हैं। अगर ट्रेड के गलियारों से सामने आ रही लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में 90 करोड़ रुपये की कमाई और भी कर सकती थी अगर इसे मिडिल ईस्ट के देशों में बैन ना किया गया होता। धुरंधर के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर प्रणब कपाड़िया ने मीडिया से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि अगर मिडिल ईस्ट में धुरंधर को रिलीज मिल जाती तो आंकड़े और भी बेहतर होते। (इसे भी पढ़ें: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' पहुंचीं 700 करोड़ के पार, बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा)

सीएनएन न्यूज 18 से बात करते हुए फिल्म धुरंधर के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर प्रणब कपाड़िया ने कहा है, "मुझे ऐसा लगता है कि अगर धुरंधर को मिडिल ईस्ट में रिलीज मिल जाती तो रणवीर सिंह की मूवी और भी बड़ी हिट होती। ये मेरा गणित है कि धुरंधर की कमाई में लगभग 90 करोड़ रुपये और भी जुड़ जाते अगर ये मिडिल ईस्ट में रिलीज हो जाती। हालांकि मुझे ये भी लगता है कि हमें हर देश के नियमों और कानून का सम्मान करना चाहिए। किसी भी देश के नियम और कानून सोच-समझकर ही बनाए जाते हैं।" (इसे भी पढ़ें: नए डॉन की तलाश में घूम रहे फरहान अख्तर, इस दमदार हीरो का नाम आया सामने, डॉन 2 में भी था खास रोल)

प्रणब कपाड़िया ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ये भी कहा है कि धुरंधर को अगर मिडिल ईस्ट में रिलीज नहीं मिली तो मेकर्स को दूसरे देशों में ऑडियंस तलाशनी चाहिए थी क्योंकि इसकी कहानी अच्छी है और अच्छा सिनेमा पसंद करने वाले दर्शक धुरंधर को जरूर देखते। प्रणब के बयान से ऐसा लग रहा है कि जब अगले साल धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो वो मेकर्स के साथ मिलकर इसे दुनिया की अलग-अलग जगहों पर रिलीज करेंगे ताकि इसकी कमाई कभी न टूटने वाले रिकॉर्ड बनाए।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article