Dhurandhar Box Office Collection Day 26: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त स्टारर 'धुरंधर' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कायम है। फिल्म को रिलीज हुए जल्द ही एक महीना गुजरने वाला है, लेकिन 'धुरंधर' का क्रेज लोगों के बीच खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। 'धुरंधर' में कलाकारों की एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म की कहानी भी दर्शकों को खूब भा रही है। 'धुरंधर' (Dhurandhar Box Office Collection) की दमदार परफॉर्मेंस का असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी देखने को मिल रहा है। फिल्म ने लगातार 26वें दिन भी डबल डिजिट में धाकड़ कमाई की है, जिससे 'धुरंधर' ने 700 करोड़ रुपये की पारी भी पार कर ली है। 'धुरंधर' के इस क्रेज के बीच बॉलीवुड के कई सितारों की मूवी भी नहीं टिक पा रही है।
रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' (Dhurandhar Box Office Collection) ने बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। वहीं फिल्म का 26वें दिन का कलेक्शन करीब 11.25 करोड़ रुपये रहा। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 712.25 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। 'धुरंधर' की दमदार परफॉर्मेंस का अंदाजा फिल्म के आए दिन के कलेक्शन से ही लगाया जा सकता है। 'धुरंधर' के रिलीज होने के बाद से अभी तक, एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब फिल्म सिंगल डिजिट पर आई हो। वहीं हिंदी भाषी 'धुरंधर' के लिए सिनेमाघरों में करीब 23 प्रतिशत की ऑक्युपेंसी दर्ज की गई। फिल्म को लोगों से मिल रहे प्यार को देख कहा जा सकता है कि नए साल पर 'धुरंधर' की कमाई और भी तेजी से बढ़ सकती है।
'धुरंधर' की आंधी में फुस्स निकलीं ये फिल्में
रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर' (Dhurandhar Box Office Collection) के रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में औंधे मुंह गिरी नजर आईं। इस लिस्ट में 'अवतार: फायर एंड एश', 'किस किस को प्यार करूं 2' और 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' जैसी मूवीज शामिल हैं। बता दें कि अब दर्शकों को 'धुरंधर' के दूसरे पार्ट के रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार है, जो कि 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगा।
