Housefull 5 Box Office Collection Day 14: अक्षय कुमार की कॉमिक एंटरटेनर 'हाउसफुल 5' को रिलीज हुए आज 14 दिन पूरे हो गए हैं। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस की कमाई में साफ नजर आ रहा है, लेकिन आज से इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर से होने वाली है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 14वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।
तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 6 जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया गया है। दोनों ही पार्ट में दो अनूठे-अनूठे ट्विस्ट दो क्लाइमेक्स दिखाया जा रहा है। हाउसफुल 5 ने 14वें दिन 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 14 दिनों में 167.90 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म ने 14 दिनों में भी 200 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है।
कितनी हुई फिल्म की कमाई
पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरा दिन शनिवार को फिल्म ने 31 करोड़ रुपये की कमाई की। वही तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 32.5 करोड़ की कमाई की। चौथे दिन सोमवार को फिल्म ने 13 करोड़ का कलेक्शन किया। पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म ने11.25 करोड़ रुपये की कमाई की। छठवें दिन बुधवार को फिल्म का कलेक्शन 8.5 करोड़ रुपये हुआ। सातवें दिन गुरुवार को फिल्म की कमाई 7 करोड़ रुपये हुई। पहले हफ़्ते की कुल कमाई 127.25 करोड़ हुई। दूसरे हफ्ते में हाउसफुल 5 की कमाई में गिरावट देखी गई। आठवें दिन फिल्म ने 6 करोड़ रुपये कमाए। वही 9वें दिन फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपये की कमाई की। 10वें दिन फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपये कमाए। 11वें दिन फिल्म की कमाई 3.75 करोड़ रुपये हुई। 12वें दिन फिल्म का कलेक्शन 4.25 करोड़ रुपये हुआ। 13वें दिन 3 करोड़ रुपये हुआ।14वें दिन 2.65 करोड़ रुपये की कमाई हुई। 14 दिनों के बाद कुल कलेक्शन 167.90 करोड़ रुपये हुआ है।
