Housefull 5 Advance Booking: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' की 5वीं किस्त 6 जून को रिलीज होने जा रही है। निर्माताओं ने 'हाउसफुल 5' की एडवांस बुकिंग भी ओपनिंग कर दी है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की रिलीज से पहले ही लोगों ने टिकट खिड़की पर 'हाउसफुल 5' की बुकिंग शुरू कर दी है। मणिरत्नम की 'ठग लाइफ' से क्लैश होने के बाद भी 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) का क्रेज लोगों के अंदर कम होता नजर नहीं आ रहा है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस मूवी को ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
इतनी स्क्रीन्स पर रिलीज होगी 'हाउसफुल 5'
निर्माताओं ने अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' को लगभग 5 हजार स्क्रीन पर रिलीज करने का निर्णय लिया है। चारोंओर से 'हाउसफुल 5' को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। मेकर्स ने फिल्म लगभग 225 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया है। दूसरी ओर फिल्म के सेटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स को 135 करोड़ रुपये में बेचा गया है। अक्षय कुमार स्टारर 'हाउसफुल 5' को ब्लॉकबस्टर कहलाने के लिए बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करनी होगी। ट्रेड्स रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक एडवांस बुकिंग से 3.8 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और निकितिन धीर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म स्क्रीनप्ले साजिद नाडियाडवाला द्वारा लिखा गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस कितने करोड़ रुपये कमाने में सफल रहती है।
