Homebound Box Office Collection Day 1: फिल्म निर्माता नीरज घायवान की फिल्म 'होमबाउन्ड' जिसे ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भेजा गया है, इस समय चर्चा में बनी हुई है। जान्हवी कपूर-ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की इस फिल्म को भारत की तरफ बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगिरी के लिए ऑस्कर में भेजा गया है। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बेशक से फिल्म की चर्चा सुनाई दे रही है, लेकिन सिनेमाघरों में इसका क्रेज कम ही दिखाई दे रहा है। फिल्म आज रिलीज हो गई है, इससे पहले इसकी अनुमानित बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आई है। जिसे देखकर पता चल रहा है कि लोग इसमें कितनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है।
पहले दिन कर सकती है इतना कलेक्शन
अर्ली रिपोर्ट्स के अनुसार आज फिल्म रिलीज हुई है, जिसकी लोगों के बीच ज्यादा चर्चा नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन 0.75 से लेकर 1.50 करोड़ तक कलेक्शन कर सकती है। सोशल मीडिया पर जान्हवी( Jhanvi Kapoor) -ईशान( Ishaan Khattar) की फिल्म को लेकर कोई खास प्रमोशन नजर नहीं आ रहा है। इसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी पड़ सकता है। हालांकि होमबाउन्ड को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसकी स्टोरीलाइन पसंद की जा रही है। अब देखना यह है कि इंडिया में यह लोगों को इंप्रेस कर पाती है या नहीं।
होमबाउन्ड की कहानी
मसान फिल्म के निर्देशक नीरज घायवान ने होमबाउन्ड को बनाया है। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। फिल्म की कहानी बशारत पीर के 2020 में न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित एक आर्टिकल से प्रेरित है। यह दो बचपन के दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो राष्ट्रीय पुलिस परीक्षा पास करने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म महत्वाकांक्षा, सामाजिक अन्याय और दोस्ती जैसे गहरे विषयों को छूती है।होमबाउंड की सबसे खास बात यह है कि इसे कोविड-19 महामारी के समय ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि में सेट किया गया है। इस संवेदनशील माहौल में फिल्म उन संघर्षों और सपनों को दिखाती है, जिनसे देश के छोटे कस्बों और गांवों के युवा रोज़ाना जूझते हैं।
