Hanuman Ansh Box Office Collection: विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई शोभिनव सत्या की फिल्म 'हनुमान अंश' ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुए है। इस मूवी का 38 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। सिनेमाघरों में एक महीने से ज्यादा समय पूरा करने के बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। यह मूवी अब छठे हफ्ते में एंट्री ले चुकी है। खास बात यह है कि 38वें दिन भी इस मूवी ने 22 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Box Office: 10वें इन 'मिर्जापुर द मूवी' ने की ताबड़तोड़ कमाई, इतना हुआ बिजनेस)
38वें दिन 'हनुमान अंश' ने की धांसू कमाई
Sacnilk के मुताबिक 'हनुमान अंश' ने 38वें दिन भारत में 22.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। खास बात यह है कि फिल्म ने 37वें दिन 18.50 करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। फिल्म ने 38वें दिन भारत में करीब 8,899 शोज के जरिए यह कलेक्शन दर्ज किया। छठे हफ्ते में पहुंचने के बावजूद फिल्म के शोज और दर्शकों की संख्या में मजबूती दिखना इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।
'हनुमान अंश' का भारत में नेट कलेक्शन 214 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है जबकि फिल्म का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 253 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। लगातार बढ़ती कमाई को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह 300 करोड़ रुपये के क्लब में भी शामिल हो सकती है। वहीं फिल्म को विदेशों में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Stabbing Case: चाकू देखकर आज भी डर जाते हैं Saif Ali Khan, कहा- 'मैं अभी भी इससे बाहर नहीं निकल पाया')
छठे हफ्ते में भी बरकरार है दर्शकों का प्यार
अक्सर फिल्म रिलीज होने के कुछ दिनों बाद बॉक्स ऑफिस पर कमाई गिरने लगती है लेकिन 'हनुमान अंश' के मामले में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। फिल्म छठे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है। इस मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में विशाल चतुर्वेदी, चंदन आनंद, शोभिनव सत्या, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।
