साउथ मूवीज

Toxic फ्लॉप होने के बाद गम में डूब गए थे Yash, Jaidev Mohan ने किया खुलासा

टॉक्सिक यश का ड्रीम प्रोजेक्ट था जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुआ। इस फिल्म को पहले वीकेंड में ही फ्लॉप करार दे दिया गया था। यश के दोस्त जयदेव मोहन ने टॉक्सिक को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

Image

Toxic फ्लॉप होने के बाद गम में डूब गए थे Yash, Jaidev Mohan ने किया खुलासा

साउथ अभिनेता यश की हालिया रिलीज बिग बजट फिल्म टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। फिल्म टॉक्सिक के लिए यश ने लगभग 4 सालों तक कड़ी मेहनत की थी लेकिन उन्हें मनमाफिक रिजल्ट नहीं मिला है। टॉक्सिक के फ्लॉप होने के बाद हर कोई अपनी-अपनी बात रख रहा है लेकिन कोई ये नहीं बता रहा है कि यश के मन में क्या चल रहा है? यश के दोस्त जयदेव मोहन ने इस बारे में बात करते हुए बताया है कि टॉक्सिक फ्लॉप होने के बाद यश ने उन्हें कॉल किया था और कहा था कि फिल्म का फैसला ऑडियंस कर चुकी है और अब उन्हें आगे के बारे में सोचना है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:Baatein Dil Se With Navika Kumar: Neelam Kothari ने Govinda संग अफेयर पर खुलकर की बात

जयदेव साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डबिंग आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि जब टॉक्सिक फ्लॉप हो गई तो यश ने उन्हें कॉल किया था। यश जब उनसे बात कर रहे थे तो उनकी बातों में एक दर्द सा था। जयदेव से बात करते हुए यश ने कहा, "टॉक्सिक के साथ जो हुआ है, उसे दिल पर मत लेना। फिल्म रिलीज हो चुकी है और अब कुछ भी बदला नहीं जा सकता है। दर्शक इसका फैसला कर चुके हैं और अब उसको चैलेंज नहीं किया जा सकता है। ये दर्शकों की च्वाइस है कि उन्हें ये फिल्म पसंद नहीं आई है। हमने इसे डेडिकेशन से बनाया है लेकिन दर्शकों को शायद ये पसंद नहीं आई है। इस पर ज्यादा बात करने का कोई मतलब नहीं है। अब हमें आगे के प्रोजेक्ट के लिए तैयार होना है। मैं तुमसे जल्द ही मिलूंगा।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Meena Kumari के रोल के लिए पक्की हो गई Kiara Advani? फिल्ममेकर ने तोड़ी चुप्पी

जयदेव मोहन ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया कि टॉक्सिस की रिलीज के बाद यश के साथ उनकी दो दफा बात हुई है लेकिन वो अभी तक एक्टर से नहीं मिले हैं। जब यश का कॉल आया था तब भले ही वो भविष्य की बातें कर रहे थे लेकिन उनकी आवाज में एक दर्द था।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article