'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' Vs 'Peddi': बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) 5 जून को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस मूवी का निर्देशन वरुण धवन के पिता और जाने-माने डायरेक्टर डेविड धवन ने किया है। हैरानी की बात यह है कि 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज से एक दिन पहले यानी 4 जून को साउथ सुपरस्टार राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी' भी दस्तक देने वाली है, जिसमें जान्हवी कपूर अहम भूमिका में दिखाई देंगी। ऐसे में अब वरुण धवन स्टारर से होने जा रहे क्लैश पर अब जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने रिएक्शन दिया है।
जान्हवी को दिया वरुण ने जवाब
जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर वरुण धवन को टैग करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया और उन्होंने कैप्शन दिया, '"लगता है हम टकरा रहे हैं, बिच।' 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की को-स्टार जान्हवी कपूर को जवाब देते हुए वरुण धवन ने कमेंट किया, 'ओह माय गॉड, तुम्हारे साथ तो कभी कोई टकराव हो ही नहीं सकता, तुम तो कमाल हो।' (इसे भी पढ़ें: तमिल निर्माता RB Choudary की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रजनीकांत-चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि)
'पेड्डी' में जान्हवी को देखना चाहते हैं वरुण
इसके अलावा वरुण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी यह वीडियो रीशेयर किया और लिखा, 'जान्हवी कपूर यह केवल तुम्हारे साथ क्लैश है। तुम 'पेड्डी' में कमाल लग रही हो। अपनी दोस्त को देखने का अब और इंतजार नहीं कर सकता।' (इसे भी पढ़ें: 'शक्तिमान' के लिए परफेक्ट हैं Ranveer Singh, मुकेश खन्ना के फैलसे पर 'तमराज किलविश' का दो टूक बयान)
डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अहम अभिनेत्रियां होंगी। इसके अलावा फिल्म में राकेश बेदी, मौनी रॉय, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मनीष पॉल भी फिल्म का हिस्सा होंगे। 'पेड्डी' में राम चरण को एक पहलवान की भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म में जान्हवी कपूर, जगपति बाबू और शिवा राजकुमार सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। बुच्ची बाबू सना ने इस मूवी को डायरेक्ट किया था।
