बॉक्स ऑफिस

120 Bahadur Box office Prediction: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर नहीं बजेगा 120 बहादुर का डंका, होगी बस इतनी कमाई

120 Bahadur Box office Prediction: बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर और राशि खन्ना की फिल्म 120 बहादुर 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच फिल्म 120 बहादुर को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि फिल्म ओपनिंग डे पर कैसा परफॉर्म करेगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- 120 bahadur film

120 Bahadur Box office Prediction: बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर और राशि खन्ना की फिल्म 120 बहादुर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे लोगों ने तगड़ा रिस्पॉन्स दिया। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। बीती रात मुंबई में फरहान अख्तर और राशि खन्ना की फिल्म 120 बहादुर की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। ट्वीटर पर लोग ये चर्चा कर रहे हैं कि फिल्म पहले दिन मोटी कमाई करने वाली है। इस बीच फरहान अख्तर और राशी खन्ना की फिल्म 120 बहादुर को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि फिल्म ओपनिंग डे पर कैसा परफॉर्म करेगी।

ओपनिंग डे पर कितना कमाएगी 120 बहादुर

फरहान अख्तर और राशि खन्ना की फिल्म 120 बहादुर कल यानी 21 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। मंगलवार 18 नवंबर को लिमिटेड पेड प्रीव्यूज हुए, जिनका रिस्पॉन्स ठीक-ठाक रहा। लेकिन असली परीक्षा कल 21 नवंबर से शुरू होगी, जब फिल्म की फुल रिलीज हो जाएगी। KOIMOI की रिपोर्ट के अनुसार हिस्टोरिकल वॉर फिल्म को शुरू में लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा इसे देखते हुए फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 2.5-4 करोड़ नेट की शुरुआत की उम्मीद है। ऐसी शुरुआत से 120 बहादुर के पास फरहान अख्तर के 2016 के बाद सबसे बड़ी ओपनिंग रिकॉर्ड करने का अच्छा चांस है। फिल्म 120 बहादुर 1962 के रेजांग ला की जंग पर आधारित 120 बहादुर सैनिकों की सच्ची कहानी है, जिन्होंने 3000 चीनी सैनिकों के खिलाफ अपनी पोस्ट का बचाव किया। बता दें कि फरहान अख्तर औ राशी खन्ना की फिल्म 120 बहादुर को देखने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं।

जीरो कट्स के साथ पास हुई 120 बहादुर

बताते चलें कि फरहान अख्तर और राशि खन्ना की फिल्म 120 बहादुर सेंसर बोर्ड से पास हो गई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने बिना किसी कट के पास कर दिया है। सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार, 120 बहादुर की लंबाई 137 मिनट है, यानी फिल्म 2 घंटे 17 मिनट की है। मालूम हो कि बीती रात फरहान अख्तर और राशि खन्ना की फिल्म 120 की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। इस लिस्ट में रणवीर सिंह का नाम भी शामिल है। इवेंट में रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर को गले लगाया। इस दौरान का वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article