Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Day 3: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) ने 21 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस मूवी में हर्षवर्धन राणे के साथ पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। दोनों एक्टर्स की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। सिनेमाघरों में अपने सफल 3 दिन पार पर चुकी 'एक दीवाने की दीवानियत' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
'एक दीवाने की दीवानियत' ने पार किया 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा
हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक गुरुवार के दिन इसकी कमाई 6 करोड़ रुपये रही है। 3 दिनों के अंदर यह मूवी 22.75 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने 30 करोड़ रुपये लगाए थे। हालांकि फिल्म 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है और आने वाले दिनों में इसके लिए अपने बजट को क्रॉस करना बड़ी बात नहीं है।
फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। इस मूवी हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा के अलावा शाद रंधावा, सचिन खेडेकर, अनंत नारायण महादेवन और राजेश खेड़ा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। वीकेंड में फिल्म की कमाई के आंकड़ों में उछाल देखने को मिल सकता है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से इसे शानदार रिव्यू मिले हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से भी दे सकते हैं।
