Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Day 1: साल 2025 की दिवाली पर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की इंटेंस लव-स्टोरी 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) को मेकर्स ने 21 अक्टूबर के दिन रिलीज किया। इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शक बेताब थे। दिलचस्प बात यह है कि 'सनम तेरी कसम' के बाद फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' को हर्षवर्धन राणे का दमदार कमबैक बताया है। मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी 'थम्मा' से 21 अक्टूबर के दिन क्लैश होने के बाद भी हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर मेकर्स को खुश कर दिया है।
पहले दिन 'एक दीवाने की दीवानियत' को मिला ऑडियंस का प्यार
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk द्वारा साझा किए गए शुरुआती अनुमानों के अनुसार हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) ने ओपनिंग डे पर 8.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। इस मूवी को लखनऊ, चेन्नई और जयपुर जैसे शहरों में खूब पसंद किया गया है। फिल्म की कमाई का ज्यादातर हिस्सा इन्ही शहरों से आया है। हर्षवर्धन राणे के साथ इस मूवी में पंजाब की मशहूर अदाकारा सोनम बाजवा भी अहम रोल में हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन इंटेंस केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) में हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और सोनम बाजवा के अलावा शाद रंधावा, सचिन खेडेकर, अनंत नारायण महादेवन और राजेश खेड़ा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस मूवी के साथ बॉक्स पर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' (Thamma) भी रिलीज हुई है। 'थामा' से धमाकेदार क्लैश के बाद भी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' शानदार कमाई की है। आने वाले दिनों में इस मूवी की कमाई में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
