बॉक्स ऑफिस

Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर दिखा दम, एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 30, 2026, 12:25 PM IST

Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) सिनेमाघरों में आने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

Image

फिल्म दृश्यम 3 ने रिलीज से पहले मचाया धमाल (Image Source: Drishyam 3 Movie)

Drishyam 3 Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म दृश्यम 3 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म दृश्यम 3 का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था। अजय देवगन की फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा किया था। फिल्म दृश्यम 3 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और उससे पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग काफी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

'दृश्यम 3' ने अब तक किया इतना कलेक्शन

एक्टर अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह फिल्म दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग की नई रिपोर्ट है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले दिन के लिए बुधवार सुबह तक 8,915 शोज के लिए 3.42 लाख टिकट बेच लिए हैं। फिल्म की टिकट बिक्री लगातार बढ़ती नजर आ रही है और रिलीज से पहले ही इसकी प्री-सेल मजबूत हो गई है। पहले दिन की प्री-सेल से फिल्म ने ब्लॉक सीटों को मिलाकर 12.94 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं, बिना ब्लॉक सीटों के ये आंकड़ा 10.47 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यानी रिलीज से पहले ही फिल्म के पहले दिन के लिए करोड़ों रुपये की टिकट बिक्री हो चुकी है। अगर 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक की प्री-सेल की बात करें तो फिल्म ने देशभर में 7.09 लाख टिकट बेच दिए हैं। इन टिकटों से फिल्म ने ब्लॉक सीटों के साथ 24.76 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। वहीं, ब्लॉक सीटों को हटाकर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 17.6 करोड़ रुपये बताया गया है।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

‘दृश्यम 3’ में एक बार फिर अजय देवगन विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ तब्बू (Tabu), श्रिया सरन (Shriya Saran), इशिता दत्ता (Ishita Dutta) और रजत कपूर (Rajat Kapoor) भी अहम रोल में है। इस बार फिल्म में जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) और प्रकाश राज (Prakash Raj) की भी एंट्री हुई है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक (Abhishek Pathak) ने किया है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article