बॉक्स ऑफिस

Drishyam 3 Advance Booking: ओपनिंग डे पर Ajay Devgn की फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन मचाएगी धमाल, धुरंधर का टूटेगा रिकॉर्ड?

Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर छा रही है। 2 फिल्म की एडवांस बुकिंग का रिस्पॉन्स इसकी दमदार ओपनिंग की उम्मीद जगा रहा है।

Image

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने मचाया धमाल (pic credit-instagram)

Drishyam 3 Advance Booking: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam The Conclusion) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाती नजर आ रही है। 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म में अजय एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में लौट रहे हैं। उनके साथ तब्बू और श्रिया सरन भी नजर आएंगी। ‘दृश्यम’ की पिछली दोनों फिल्मों की सफलता के बाद तीसरे पार्ट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इसका असर एडवांस बुकिंग में भी दिख रहा है। रिलीज से पहले ही अजय की मूवी ने धमाका कर दिया है।

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने मचाया धमाल

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर को शुरू हुई थी, यानी फिल्म की रिलीज से पांच दिन पहले। पहले ही दिन फिल्म के 1.6 लाख टिकट बिक गए। दूसरे दिन भी एक लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री हुई। इस तरह शुरुआती 48 घंटों में फिल्म के ओपनिंग वीकेंड के लिए देशभर में 4 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार, 29 सितंबर की सुबह तक फिल्म की एडवांस बुकिंग से कमाई 10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई थी। बाद में सामने आए आंकड़ों में तीन दिनों की एडवांस बुकिंग से कुल 17.07 करोड़ रुपये की कमाई बताई गई, जिसमें ब्लॉक सीटों की बुकिंग भी शामिल है। ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 10.86 करोड़ रुपये था। वहीं, पहले दिन की एडवांस बुकिंग से हुई कमाई भी पहले के 6.65 करोड़ रुपये से बढ़कर 8.81 करोड़ रुपये बताई गई।

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की एडवांस बुकिंग को देखते हुए ट्रेड में फिल्म की पहले दिन की कमाई को लेकर चर्चा बढ़ गए हैं। शुरुआत में माना जा रहा था कि फिल्म पहले दिन 25 से 30 करोड़ रुपये कमा सकती है। हालांकि, अब नए अनुमानों में इसकी कमाई 40 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। आप इस बारे में क्या सोचते है हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं...

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article