इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी स्टारर आवारापन 2 का ट्रेलर मेकर्स ने 6 अगस्त 2026 के दिन जारी कर दिया है। आवारापन 2 के ट्रेलर का इंतजार दर्शक लम्बे समय से कर रहे थे, जिस कारण ये रिलीज होते ही इंटरनेट पर चर्चा में आ चुका है। फिल्म आवारापन 2 के ट्रेलर के साथ इमरान हाशमी एक बार फिर से दर्शकों को शिवम के दर्दभरे संसार में ले जाने को तैयार हैं, जिसने सालों पहले लोगों की आंखें नम कर डाली थीं। फिल्म आवारापन 2 का ट्रेलर 1.25 मिनट का है लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि ये रोमांचिक नहीं करता है।
Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Lalkaara: आमिर खान की नेक्स्ट से बाहर होने पर Farhan Akhtar ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'जब मैं उसमें था ही नहीं...'
फैंस से Awarapan 2 के ट्रेलर को मिला कमाल का रिस्पॉन्स
जैसे ही मेकर्स ने अवारापन 2 का ट्रेलर जारी किया, वैसे लोगों ने इस पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए। लोगों को ये पसंद आ रहा है और वो शिवम के दर्द का हिस्सा बनने को तैयार हैं। लोग लगातार कमेंट करके मेकर्स की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने ये फिल्म बनाई क्योंकि आवारापन संसार से उनकी सालों पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, "क्या कमाल का ट्रेलर काटा है मेकर्स ने... इसे देखने के बाद तो टिकिट खरीदना बनता है।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "इमरान हाशमी एक बार फिर से आवारापन करने को तैयार हैं और हम उनकी आवारगी देखने के लिए कमर कस चुके हैं।"
Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: इमरान हाशमी की 'Awarapan 2' को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, CBFC ने लगाए मामूली कट्स
Batwara 1947 से होगी Emraan Hashmi की मूवी की टक्कर
भले ही आवारापन 2 के ट्रेलर को कमाल का रिस्पॉन्स मिला हो लेकिन मेकर्स को ये नहीं भूलना चाहिए कि इसकी टक्कर सनी देओल की बंटवारा 1947 से है। राजकुमार संतोषी द्वारा बनाई गई ये फिल्म भी 14 अगस्त 2026 के दिन ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वैसे आप स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आवारापन 2 और बंटवारा 1947 में से किसे देखेंगे, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
