बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar 10 Days Box Office Collection: 400 करोड़ी बनने से इंच भर दूर है रणवीर सिंह की फिल्म, रविवार को कमाए इतने करोड़

Dhurandhar 10 Days Box Office Collection (धुरंधर बॉक्स ऑफिस): निर्माता-निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई थ्रिलर बेस्ड मूवी 'धुरंधर' की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। खास बात यह है कि ये फिल्म अब 400 करोड़ी होने की ओर बड़ी तेजी से बढ़ रही है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 10

Pic Credit: You Tube

Dhurandhar 10 Days Box Office Collection (धुरंधर बॉक्स ऑफिस): बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। गल्फ कन्ट्रीज में बैन होने के बाद भी 'धुरंधर' की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली है। ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के बाद से ही यह मूवी हर गुजरते दिन के साथ नए-नए रिकार्ड्स अपने नाम कर रही है। रविवार के दिन देशभर में छुट्टी होने का भी 'धुरंधर' को खूब फायदा मिला है। अब यह मूवी 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से एक कदम दूर है। तो चलिए देखते हैं कि रणवीर सिंह की इस मूवी ने रविवार को कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Dhurandhar Movie Box Office Report Day 1 to 10 (Estimated)

DayIndia Net CollectionChange (+/-)
Day 1 (1st Friday)₹ 28 Cr
Day 2 (1st Saturday)₹ 32 Cr+14.29%
Day 3 (1st Sunday)₹ 43 Cr+34.38%
Day 4 (1st Monday)₹ 23.25 Cr-45.93%
Day 5 (1st Tuesday)₹ 27 Cr+16.13%
Day 6 (1st Wednesday)₹ 27 Cr0.00%
Day 7 (1st Thursday)₹ 27 Cr0.00%
Week 1 Collection₹ 207.25 Cr
Day 8 (2nd Friday)₹ 32.5 Cr+20.37%
Day 9 (2nd Saturday)₹ 53 Cr+63.08%
Day 10 (2nd Sunday)₹ 58 Cr+9.43%
Total (Estimated)₹ 350.75 Cr

धुरंधर 400 करोड़ रुपये के क्लब में जल्द होगी शामिल

Sacnilk ने अब जो 'धुरंधर' को लेकर जो अनुमानित आंकड़े साझा किए हैं उनके मुताबिक रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ने 10वें दिन 59 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है। 10 दिनों के अंदर यह फिल्म 351.75 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। आने वाले दिनों में यह फिल्म 400 करोड़ रुपये के क्लब में बड़ी आसानी से शामिल हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने इस मूवी को बनाने में 250 करोड़ रुपये खर्च किए थे। यह भी अभी से बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इस मूवी में सभी एक्टर्स की एक्टिंग धांसू है लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान अक्षय खन्ना ने खींचा है। फिल्म में उनका डांस हो या फिर एक्शन सीन्स सभी लाजवाब हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।

ललित कुमार
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article