'धुरंधर' के तलवे चाट रहीं हैं 'सैयारा'-'वॉर 2', बनी 2025 की 2nd हाईएस्ट वीक ओपनर

Highest Week Grossers Bollywood Movies of 2025: रणवीर सिंह की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर भले ही हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है लेकिन साल 2025 की टॉप वीक ओपनर की लिस्ट में यह 'छावा' को मात देने से पीछे रह गई। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Dec 12 2025, 13:36 IST
'धुरंधर' के तलवे चाट रहीं हैं 'सैयारा'-'वॉर 2', बनी 2025 की 2nd हाईएस्ट वीक ओपनरImage Credit : IMDb01 / 08

'धुरंधर' के तलवे चाट रहीं हैं 'सैयारा'-'वॉर 2', बनी 2025 की 2nd हाईएस्ट वीक ओपनर

Highest Week Grossers Bollywood Movies of 2025: निर्माता-निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। रणवीर सिंह से लेकर अक्षय खन्ना सहित सभी एक्टर्स की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। यही वजह है कि 'धुरंधर' की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। 'धुरंधर' को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए एक हफ्ता हो गया है और बॉक्स ऑफिस पर इसका जलवा बरकरार है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' लाख कोशिशों के बाद भी 2025 की टॉप वीक ओपनर बनने से चूक गई है। खास बात यह है कि इस मूवी ने 'सैयारा' और 'वॉर 2' सहित कई फिल्मों को धूल चटा दी है। आइए साल 2025 की अब तक टॉप वीक ओपनर की लिस्ट पर डालें एक नजर...

'छावा'Image Credit : IMDb02 / 08

'छावा'

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' साल 2025 की टॉप वीक ओपनर की लिस्ट में पहले स्थान पर है। इस मूवी ने एक हफ्ते के अंदर 225.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया था।

'धुरंधर'Image Credit : IMDb03 / 08

'धुरंधर'

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकार्ड्स बना रही है। 218 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ 'धुरंधर' को 2025 की टॉप वीक ओपनर की लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है।

'सैयारा' Image Credit : IMDb04 / 08

'सैयारा'

आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म 'सैयारा' से अहान पांडे ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में अहान के साथ अनीत पड्डा की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। 'सैयारा' ने एक हफ्ते के अंदर 175.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 'सैयारा' को इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रखा गया है।

'वॉर 2'Image Credit : IMDb05 / 08

'वॉर 2'

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी को पहली बार बड़े परदे पर देखा गया था। 154.75 करोड़ रुपये इस मूवी ने पहले हफ्ते में कमाए और 2025 की टॉप वीक ओपनर्स की लिस्ट में इसे चौथा स्थान मिला।

'हाउसफुल 5' Image Credit : IMDb06 / 08

'हाउसफुल 5'

अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' ने एक हफ्ते में 113.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। साल 2025 की टॉप वीक ओपनर्स की लिस्ट में यह पांचवे स्थान पर है।

'कांतारा: ए लेजेंड चैप्टर 1'Image Credit : IMDb07 / 08

'कांतारा: ए लेजेंड चैप्टर 1'

'कांतारा: ए लेजेंड चैप्टर 1' ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित और निर्देशित है। इस मूवी ने हिंदी बेल्ड पर 110.10 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और टॉप वीक ओपनर्स की लिस्ट में छठा स्थान हासिल किया।

'थामा'Image Credit : IMDb08 / 08

'थामा'

आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनी आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी मूवी 'थामा' का एक हफ्ते का कलेक्शन 101.09 करोड़ रुपये रहा था। टॉप वीक ओपनर्स की लिस्ट में यह 7वें नंबर पर है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!